The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • after loosing world cup 2023 indian players took their sorrow to social media shami shreyas iyer r ashwin jadeja

'हम सब दुखी है'...'दिल टूट गया', फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने क्या कहा?

शमी, रविचंद्रन अश्विन, जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों का शुक्रिया अदा किया. और ये भी बताया कि हार के बाद उनके मन में क्या चल रहा है.

Advertisement
pic
20 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 20 नवंबर 2023, 04:39 PM IST)
R Ashwin, Shami and Jadeja took to social media to express their sorrows of not being able to win the World Cup.
6 विकेट से वर्ल्ड कप फाइनल हार गया भारत. (फोटो क्रेडिट - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

140 करोड़ लोग इस आस में बैैठे थे कि 12 साल बाद कप एक बार फिर भारत के नाम होगा. लेकिन सपना टूट गया. हर दिल दुखी था. बचपन मासूम होता है, बच्चों की तो आंखे भी नम हुईं. पर जरा सोचिए जो 11 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में जीत की पताका लेकर आगे बढ़ते चले जा रहे थे जब उनके हाथ से वर्ल्ड कप छिटका होगा तब उनके दिलों पर क्या बीती होगी. भारी कदमों से ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ते भावुक रोहित शर्मा की तस्वीर बरसों तक हमारी आंखों में चस्पा रहेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को बधाई देकर लौटती टीम इंडिया के लटके चेहरे सबकुछ बयां कर रहे थे. लेकिन रात बीती. देश और खिलाड़ियों ने खुद को ये समझाया कि खेल में जीतती एक ही टीम है. और हमारी टीम ने पूरा टूर्नामेंट बेहतरीन खेला.

नई सुबह नई उम्मीदें लेकर आती है. हार के बाद आज सुबह से भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(BCCI) ने भी फैन्स को धन्यवाद दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

"हमारे पहले मेडल से आखिरी तक - उन सभी फैन्स का धन्यवाद जिन्होंने हमें प्यार दिया."

BCCI ने पहले मैच से आखिरी तक फील्डिंग के लिए दिए जाने वाले मेडल की वीडियो शेयर की. वीडियो में बिहाइंड द सीन्स भी दिखाया गया.

इसके अलावा भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

"आप कुछ मैच जीतते हैं. कुछ हारते हैं. हमारे लिए ये बहुत मुश्किल है. लेकिन हमें अपनी टीम पर गर्व है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. अपना समर्थन और प्यार हमेशा बरकरार रखें."

ये भी पढ़ें- "बैकफायर कर गई पिच..."

वहीं, वर्ल्डकप टीम में भारत का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा,

"कल रात बहुत बुरी तरह दिल टूटा. टीम के हर खिलाड़ी ने बेहतरीन खेला है. वर्ल्डकप के कई किस्से याद किए जाएंगे. खास तौर पर रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को यहां मेंशन करना चाहता हूं. हालांकि, मैं आधुनिक समय में क्रिकेट के दिग्गज ऑस्ट्रेलिया की तारीफ किए बिना नहीं रह सकता. उन्होंने कल बेहतरीन क्रिकेट खेला. उन्हें 6वें वर्ल्डकप जीतने की बधाई."

श्रेयस अय्यर का ये पहला वर्ल्ड कप था. उन्होंने लिखा कि-

"हमारा दिल टूट गया है. ये हार अभी तक अपना नहीं पाए हैं. इसे अपनाने में थोड़ा समय लगेगा. मेरे पहले वर्ल्ड कप का ये एक ऐसा अनुभव था, जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया. इस सफर में आने वाले हर मोड़ के लिए मैं आभारी हूं."

अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया टीम को बधाई भी दी. उन्होंने लिखा,

"BCCI, टीम प्रबंधन, सपोर्ट स्टाफ, टीम के सभी खिलाड़ियों और आप सभी दर्शकों का धन्यवाद. आपने शुरू से आखिरी तक हमारा साथ दिया. और ऑस्ट्रेलिया को बेहतरीन वर्ल्डकप खेलने के लिए बधाई."

ये भी पढ़ें- रोहित ने ये काम वर्ल्डकप फाइनल में ही क्यों किया?

भारत के स्पिनर रविंद्र जड़ेजा ने कहा,

"हमने पूरे वर्ल्डकप में अच्छा खेला. लेकिन हम फाइनल हार गए. हम सभी बहुत दुखी हैं. लेकिन आप लोगों के समर्थन से हम आगे बढ़ने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं. मैच के समय प्रधानमंत्री मोदी ड्रेसिंग रूप पहुंचे थे. ये बेहद खास था. उनसे हम सभी को बहुत प्रेरणा मिली."

वर्ल्ड कप हारे तो आलोचनाएं जरूर हुईं. लेकिन जैसे टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने फैन्स और करोड़ों भारतीयों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं वैसे ही फैन्स भी वर्ल्ड कप में भारत के शानदार सफर के लिए खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई कर रहे हैं.

वीडियो: विश्व कप में हार देख बाहर निकले इंडियन फैन्स ऐसे गुस्सा गए!

Advertisement

Advertisement

()