The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ICC Women's World Cup 2017 : BCCI to give cash reward of rs 50 lakh to each player

फाइनल मुकाबले से पहले ही महिला क्रिकेटर पर बीसीसीआई ने कर दी पैसे की बारिश

अभी तो वर्ल्ड कप जीता भी नहीं है, जीतने के बाद और भी रुपए बरसे तो हैरान न होना.

Advertisement
pic
22 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2017, 01:45 PM IST)
Img The Lallantop
टीम इंडिया का फ़ाइनल मुकाबला इंग्लैंड से 23 जुलाई को है. (Photo : Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more
23 जुलाई को महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला होना है. मैदान पर होंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें. मुकाबला होगा लॉर्ड्स मैदान पर. इंग्लैंड वही टीम है, जिसे भारत ने रॉबिन लीग मुकाबले में शिकस्त दी थी. भारत के पास पहली बार विश्व विजेता बनने का मौका होगा. उससे पहले ही BCCI ने खिलाड़ियों को तोहफा देने का ऐलान कर दिया है. महिला विश्व कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसकी बदौलत टीम इंडिया फ़ाइनल में पहुंची है. जिस तरह सेमीफाइनल में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी, उससे लग रहा है कि इस बार टीम वर्ल्ड कप जीत लाएगी. टीम के इस शानदार प्रदर्शन से खुश होकर बीसीसीआई ने सभी महिला क्रिकेटर को 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी है. टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे. सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने अपने खेल से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 115 गेंदों में 7 छक्के और 20 चौके मारे. हरमनप्रीत कौर ने नाबाद रहकर 171 रन की शानदार पारी खेली थी. टीम की कैप्टन मितली राज इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुकी हैं. वुमेंस वर्ल्ड कप में इंडिया की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2005 के फ़ाइनल में पहुंची थी. तब उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अब टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा भी हो, 50-50 लाख रुपए मिलना तय है. पिछले वर्ल्ड कप की बात करें तो इंडियन टीम सातवें नंबर पर रही थी, लेकिन एक बार फिर टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में खेलेगी. और उम्मीद है कि वो इस बार वर्ल्ड कप जीत लाएगी. फाइनल मुकाबले में चार रन बनाते ही झूलन गोस्वामी एक हजार रन और सौ विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी.
ये भी पढ़ें

जब ऑस्ट्रेलिया में हरमनप्रीत ने इतना लंबा छ्क्का मारा कि सब उसका बैट चेक करने लगे

हरमनप्रीत कौर! तुम्हें भी अंदाजा नहीं होगा, तुमने क्या कर दिया है

हरमनप्रीत कौर : जिनके छक्के को देखकर ग्रिलक्रिस्ट ने कहा, वाह क्या बात है! महिला क्रिकेट टीम की कूल कैप्टन, जिसका खेल जाबड़ है और बातें तेज़ाबी कभी लड़के साथ खेलने नहीं देते थे, आज दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट इन्हीं के नाम हैं इस महिला खिलाड़ी का सेंचुरी मारने के बाद रोने वाला ये वीडियो हमारे दोगलेपन को सामने ला देता है  

Advertisement

Advertisement

()