The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ICC meeting ends Pakistan may play against India in t20 World Cup decision taken within 24 hours

वर्ल्ड कप में भारत से खेल सकता है पाकिस्तान, आईसीसी के सामने रखी तीन शर्तें

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ खेल सकता है. इस मामले पर उसे 24 घंटे में फैसला लेना है. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था.

Advertisement
icc, icc meeting, Pakistan in icc meeting, t20 world cup,
भारत के खिलाफ मैच पर पाकिस्तान को 24 घंटे में फैसला लेना है. (फोटो-PTI)
pic
ओम प्रकाश
9 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2026, 02:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान किया. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने कहा भारत के खिलाफ मैच खेलना है या नहीं, इस पर हम सरकार का फैसला मानेंगे. 2 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. यह उनका स्टैंड है. वह बांग्लादेश के समर्थन में खड़े हैं. लेकिन, अब आईसीसी (ICC) की मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने सुर बदले हैं. वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेल सकता है. उसे इस मामले पर 24 घंटे में फैसला लेना होगा.  

सस्पेंस जारी

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट पर आईसीसी और पीसीबी के बीच 8 फरवरी को लाहौर में मीटिंग हुई. गद्दाफी स्टेडियम में यह मीटिंग करीब 5 घंटे तक चली. लेकिन, मैच को लेकर सस्पेंस बरकरार रहा. मीटिंग में यह साफ नहीं हुआ कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा या नहीं. लेकिन, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान अगले 24 घंटे में निर्णय लेगा कि उसे भारत से मैच खेलना है या नहीं. मीटिंग में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा के बीच लंबी बात हुई. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: डेल स्टेन बनेंगे नेपाल के बॉलिंग कोच? इंग्लैंड के खि‍लाफ मैच ने सबको चौंका दिया!

पीसीबी सरकार से लेगा सलाह

रिपोर्ट्स के मुताबिक,पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से पहले सरकार से सलाह लेगा. अधिकारियों का मानना है कि अगले 24 घंटे काफी अहम हैं. क्योंकि, बोर्ड राजनीति के अलावा क्रिकेट में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच के बारे में विचार कर रहा है. वहीं, आईसीसी ने पीसीबी को भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट के बाद के व्यापक परिणाम की जानकारी पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी को दे दी है.

आईसीसी- पीसीबी मीटिंग क्यों हुई?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और पीसीबी के बीच मीटिंग इसलिए हुई, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में जब एक हफ्ते से कम समय बचा था, तो 2 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी. जिसके बाद आईसीसी की टेंशन बढ़ गई और उसे पीसीबी के साथ मीटिंग करना पड़ी.

PCB की 3 डिमांड

एनडीटीवी के मुताबिक, आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने तीन डिमांड रखीं. 
पहली मांग, बांग्लादेश का ज्यादा मुआवजा दिया जाए. 
दूसरी मांग, टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा न होने के बावजूद बांग्लादेश के लिए पार्टिसिपेशन फीस. 
तीसरी मांग, भविष्य में आईसीसी इवेंट्स के लिए होस्टिंग राइट्स. 

आईसीसी क्यों चाहती है भारत-पाकिस्तान मैच?

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार रहता है. कमाई के मामले में क्रिकेट का कोई भी मैच भारत-पाकिस्तान के आसपास नहीं हैं. दोनों देशों के मैच से बहुत बड़ा रेवेन्यू जनरेट होता है. जो ब्रॉडकास्ट राइट्स, स्पॉन्सरशिप डील्स, एडवरटाइजिंग में दिलचस्पी और दुनियाभर में व्यूअरशिप को ताकत देता है. अगर पाकिस्तान हट जाता है तो आईसीसी के ब्रॉडकास्ट की वैल्यू कम हो जाएगी. जिसका फाइनेंशियल असर टूर्नामेंट पर पड़ेगा. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()