भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में हुएडीआरएस विवाद पर ICC के मैच अधिकारियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी टीमसे बात की है. हालांकि, किसी भी भारतीय खिलाड़ी पर कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाए गएहैं. आपको बता दें कि क्रिकइंफो के अनुसार, ICC के मैच अधिकारियों ने भारतीय टीममैनजमेंट से बात करते हुए उनको डीआरएस मामले पर दिखाए गए उनके आचरण के लिए उन्हेंचेताया है. हालांकि कोड ऑफ कंडक्ट के तहत टीम पर कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया है.#क्या था मामला? बताते चलें कि डीआरएस विवाद तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के आखिरीसेशन में हुआ था. जब साउथ अफ्रीकी टीम बल्लेबाजी कर रही थी. उनकी पारी का 21वांओवर था और भारतीय स्पिनर आर. अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद साउथअफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के पैड पर जाकर लगी थी. जिसके बाद आर. अश्विन ने जोरदारअपील की और मैदानी अंपायर ने भी उन्हें तुरंत आउट दे दिया था. डीन एल्गर ने रिव्यूलिया और वहां बॉल ट्रैंकिंग के जरिए पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी.यानी की डीन एल्गर बच गए. इस रिव्यू पर पूरी भारतीय टीम के साथ मैदानी अंपायर मरेइरास्मस भी हैरान रह गए. दूसरी तरफ एल्गर को नॉट आउट देने के फैसले से भारतीय टीमके कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम का गुस्सा थर्ड अंपायर पर फूट पड़ा. स्टंप माइकके पास विराट कोहली ने कहा, ‘सिर्फ विपक्षियों पर फोकस रखने के साथ अपनी टीम पर भीफोकस रखो, हमेशा लोगों को पकड़ने के चक्कर में ही रहते हो, बहुत अच्छे DRS, बहुतअच्छे. निश्चित रूप से DRS यहां निष्पक्ष खेल करा रहा है’ विराट के बाद अश्विन नेकहा, ‘सुपरस्पोर्ट तुम्हें जीत के लिए और बेहतर तरीके खोजने चाहिए.’ #विराट कीसफाई? बता दें, मैच के बाद हुई प्रेस कॉफ्रेंस में विराट कोहली ने डीआरएस मामले परअपनी सफाई भी दी. उन्होंने कहा, ‘मुझे कोई विवाद खड़ा करने में दिलचस्पी नहीं है. औरन ही मैं इस पर कोई कमेंट करना चाहूंगा. हम जानते हैं कि मैदान पर असल में क्या हुआथा. मैदान पर क्या हो रहा होता है, बाहरी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है. उससमय अगर हमने तीन विकेट ले लिए होते तो गेम का पासा पलट गया होता.’ ‘हक़ीक़त ये भीहै कि हम ज्यादा देर तक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. और इस वजहसे हार मिली. सिर्फ एक वो घटना विवाद पैदा करने के लिए काफी अच्छी और उत्तेजक लगतीहै. जिसमें मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. वो एक पल था, जो बीत गया. हम उससे आगे बढ़ेऔर विकेट लेने की कोशिश करते रहे.’ इस मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार मिलीऔर टीम सीरीज 2-1 से हार गई. इसके साथ ही भारतीय टीम का साउथ अफ्रीकी सरज़मीन परटेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका केसाथ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है.