टीम इंडिया के एक ही वेन्यू पर खेलने को लेकर उठे थे सवाल, रोहित शर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है
ICC Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया के कैप्टन Rohit Sharma ने कहा कि Dubai उनका होमग्राउंड नहीं है. यहां तीनों ही मैचों में पिच ने अलग तरीके से बिहेव किया है. इसलिए टीम इंडिया को यहां किसी भी तरह का एडवांटेज नहीं है.

आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई (Dubai) में एक ही वेन्यू पर खेल रही है. इसको लेकर पाकिस्तान समेत कई देशों के पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे. इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब इन सवालों का जवाब दिया है. रोहित शर्मा ने कहा कि दुबई टीम इंडिया का होमग्राउंड नहीं है. यहां तीनों ही मैचों में पिच ने अलग तरीके से बिहेव किया है.
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले प्रेस मीट के दौरान कहा,
रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए जल्दी से इस सतह के अनुसार ढलने की जरूरत है. उन्होंने बताया,
उन्होंने ने 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच का हवाला देते हुए बताया,
उन्होंने कहा कि कौन सी पिच कैसा बिहेव करेगी ये उन्हें भी नहीं पता. क्योंकि सभी पिचेज एक जैसी दिखती हैं. लेकिन जब उन पर खेलने उतरते हैं तो उनका बिहेवियर अलग हो जाता है.
रोहित शर्मा ने आगे बताया,
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में पांच स्पिनरों के सेलेक्शन को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि उन्हें दुबई की पिचों के बारे में कुछ जानकारी थी क्योंकि वे यहां हो रहे इंटरनेशनल टी20 लीग को फॉलो कर रहे थे. उन्होंने बताया,
भारतीय कप्तान ने बताया कि काफी पहले दुबई पहुंचने से टीम को वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालने में मदद मिली . उनके मुताबिक,
4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबलाभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं. भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया. जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मुकाबले बारिश में धुल गए.
वीडियो: Champions Trophy: विराट कोहली के शतक पर उछल पड़े रोहित शर्मा?

.webp?width=60)

