The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ICC Champions Trophy 2025 india australia semifinal matthew short out cooper conolly in team

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, धाकड़ ओपनर चोट के चलते टीम से बाहर

ICC Champions Trophy 2025 में 4 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में Australia का मुकाबला India से होना है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक स्टार परफॉर्मर इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गया है. और उसके बदले रिजर्व प्लेयर को टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
rohit sharma virat kohli matthew short steve smith
मैथ्यू शॉर्ट चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. (Getty Images)
pic
आनंद कुमार
4 मार्च 2025 (Updated: 4 मार्च 2025, 08:58 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy) में सेमीफाइनल का लाइन अप क्लियर हो गया  है. पहले सेमीफाइनल में अब से कुछ ही देर बाद दुबई में भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) का मुकाबला होना है. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियन टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के इनफॉर्म प्लेयर मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं.

मैथ्यू शॉर्ट की जगह ऑस्ट्रेलियन टीम में कूपर कोनोली की इंट्री हुई है. कोनोली बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उनको पहले ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम से जोड़ा गया था. लेकिन अब वो 15 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं. 21 वर्षीय कूपर कोनोली ने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में अपना ODI डेब्यू किया था. कोनोली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टेस्ट, 3 ODI और 2 टी20 मैच खेले हैं. कोनोली ने अब तक खेले टेस्ट मुकाबले में 4 और वनडे में 10 रन बनाए हैं. जबकि टी20 में उनको बैटिंग का मौका नहीं मिला है. वहीं इंटरनेशनल करियर में कोनोली का विकेट कॉलम अब तक खाली है.

मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ लगी चोट

मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में  फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए थे. इस दौरान वो दर्द में दिख रहे थे. बता दे कि शॉर्ट शानदार फॉर्म में चल रहे थे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज में 63 रनों की अहम पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ ने शॉर्ट के चोट के बारे में अपडेट देते हुए बताया, 

मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है. हमने देखा कि वह ठीक से मूवमेंट नहीं कर पा रहा था. अगले मैच में उसका रिकवर कर पाना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें - रोहित शर्मा पर सवाल उठाने वाले इन धाकड़ ‘मोटे’ क्रिकेटर्स को नहीं जानते

ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, कूपर कोनोली, एडम जाम्पा.

वीडियो: चैंपियंस ट्रॉफी 2025: केएल राहुल को मिला मेडल, मोहम्मद शमी क्यों नाराज हो गए?

Advertisement

Advertisement

()