The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ICC Awards: Rohit Sharma named 2019 ODI Cricketer of the Year

ICC अवॉर्ड्स में छाई टीम इंडिया, कोहली को इसलिए अवॉर्ड मिलेगा, कौन सोचा होगा?

पर सबसे सही अवॉर्ड तो रोहित शर्मा को मिला...चाइनामैन कुलदीप के लिए भी सरप्राइज.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2020, 07:44 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईसीसी ने 15 जनवरी को अपने सालाना अवॉर्ड्स की घोषणा की है. और इसमें टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलजला रहा है. रोहित शर्मा को साल 2019 का वन-डे क्रिकेटर चुना गया है. रोहित शर्मा ने इस साल वन-डे में 7 शतक के साथ 1490 रन बनाए और इसी के साथ वो टॉप पर रहे. रोहित ने वर्ल्ड कप 2019 में ही 5 शतक ठोके थे. दूसरा नंबर लगा भारतीय कप्तान विराट कोहली का. उन्हें 2019 का स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवॉर्ड दिया गया. कोहली को यह अवॉर्ड वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मिथ की हूटिंग कर रहे दर्शकों को चुप कराने के लिए दिया गया. और कौन-कौन से अवॉर्ड - # ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को साल 2019 का टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है. कमिंस ने इस साल 59 विकेट लेकर लिस्ट में टॉप पर रहे. इस साल कमिंस के सिवाय कोई भी बोलर 50 विकेट नहीं ले सका. # वर्ल्ड कप 2019 फाइनल में अपनी पारी से इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने और हेंडिग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार पारी खेलने वाले वाले बेन स्टोक्स को ICC ने साल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना है. स्टोक्स को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी गई है. # ICC की वन-डे टीम 2019 में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. पूरी टीम-
रोहित शर्मा, कैरी होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
# ICC की टेस्ट टीम 2019 में 2 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और विराट कोहली. कोहली को टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया गया है. पूरी टीम-
मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, वाटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, वाग्नर और नाथन लियन
इसके अलावा रिचर्ड इलिंगवर्थ को अंपायर ऑफ दी ईयर का ख़िताब दिया गया है. दीपक चाहर के 7 रन देकर 6 विकेट लेने को टी-20 का परफॉर्मेंस ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड दिया गया है. बांग्लादेश के खिलाफ़ नागपुर में 6 विकेट लेने के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशाने को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर और स्कॉटलैंड के काइल कोट्जर को एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है.
वीडियो- INDvsAUS: पहले ODI में टीम इंडिया के हार की असल वज़हें क्या हैं?

Advertisement

Advertisement

()