The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ICC announces most valuable team of the tournament for T20 World Cup 2022 Virat Kohli Suryakumar Yadav feature in it

ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में छा गई टीम इंडिया!

सेमीफाइनल तक गया था भारत.

Advertisement
ICC announce T20 WC team of the tournament, Virat, Surya feature
इंडियन टीम (Courtesy: AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 04:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप ख़त्म हो चुका है. इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर टाइटल जीता. फाइनल मैच के बाद ICC ने 'मोस्ट वैल्युएबल टीम ऑफ द टूर्नामेंट' की घोषणा की है. इस टीम में इंडिया के दो खिलाड़ी शामिल हैं.

इस टीम में इंग्लैंड के चार प्लेयर्स को जगह मिली है. जिम्बाब्वे से भी एक प्लेयर को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से भी एक-एक प्लेयर को चुना गया है. फाइनल में पहुंची पाकिस्तान के दो प्लेयर्स को XI में जगह मिली है.

टीम में ओपनिंग स्लॉट इंग्लैंड को मिला है. इंग्लैंड के कैप्टन जॉस बटलर और विस्फोटक बैट्समैन एलेक्स हेल्स को टीम में जगह मिली है. इसके बाद नंबर तीन पर आते हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली. विराट ने इस वर्ल्ड कप में छह पारियां खेल सर्वाधिक 296 रन बनाए. इस दौरान विराट का एवरेज 98.66 का रहा है.

नंबर चार पर उनके बैटिंग पार्टनर और T20 फॉर्मैट के वर्ल्ड नंबर वन बैट्समैन सूर्यकुमार यादव को चुना गया है. सूर्या ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की बैटिंग की और शानदार स्ट्राइक रेट से रन्स बनाए. इसके बाद बारी आती है न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ और शानदार फील्डर ग्लेन फिलिप्स की. ग्लेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेल वर्ल्ड कप के आगाज़ को शानदार बनाया था.

अगली बारी है जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा की. रज़ा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बैटिंग कर जिम्बाब्वे को एक यादगार जीत दिलाई थी. वर्ल्ड कप में रज़ा ने लगातार रन्स बनाए थे. इसके बाद आते हैं पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान. खान पाकिस्तान के बेस्ट प्लेयर्स में से एक हैं और वर्ल्ड कप में उन्होंने दो मैच में मैन ऑफ द मैच अपने नाम किए थे.

Image embed

अगला नाम है मैन ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन का. करन ने इंग्लैंड की बोलिंग संभाली और इंग्लैंड के लिए 13 विकेट्स झटके. फाइनल में चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इसके बाद पाकिस्तान के स्टार बॉलर शाहीन शाह अफरीदी का नाम आता है.

अफरीदी ने एक लंबे इंजरी ब्रेक के बाद वर्ल्ड कप में वापसी की है और पाकिस्तान की बोलिंग को लीड किया. पेस अटैक में मार्क वुड और अनरिख नॉर्क्या उनका साथ निभाएंगे. 12th मैन की जगह भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मिली है. पंड्या ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 33 बॉल में शानदार 63 रन की पारी खेली थी.

शॉर्ट में कहें तो टीम शानदार है. ICC की टीम तो आपने जान ली, अब आप अपनी प्लेइंग XI हमें कॉमेंट कर बता दीजिए.

'CSK प्रोडक्ट' ने अकेले ही इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिता दिया!

Advertisement

Advertisement

()