T20I विश्वकप के साल में ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20I फॉर्मेट मेंबड़ा बदलाव किया है. अब स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक पर नए नियम आ गए हैं. ICC नेT20I की प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है. स्लो ओवर रेट में नए नियम के तहतगेंदबाजी करने वाली टीम को हर हाल में तय समय के भीतर अपने कोटे के ओवर्स पूरे करनेहोंगे. और अगर टीम ऐसा करने में असफल रहती है. तो इसका खामियाजा भुगतना होगा. ICCकी तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'खेलने के नियम और शर्तों की धारा 13.8 में पहलेसे ही ओवर रेट के नियम हैं. लेकिन इसमें अब एक और नियम जोड़ा गया है. जिसके तहतफील्डिंग करने वाली टीम को तय समय सीमा के भीतर आखिरी ओवर की पहली गेंद डालनी होगी.और अगर गेंदबाजी करने वाली टीम ऐसा करने में असफल रहती है. तो फिर नए नियम के तहतबचे ओवर में टीम के एक और फील्डर को 30 गज के घेरे के अंदर आना होगा. यह तमामबदलाव ICC क्रिकेट कमिटी की सिफारिश पर लागू किए गए हैं. जो लगातार सभी फॉर्मेट मेंखेल की रफ्तार को सुधार के लिए विचार करती है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर सेआयोजित द हंड्रेड टूर्नामेंट में इस तरह का नियम देखने के बाद विचार किया गया.'Full Detailed info on NEW RULE from #ICC 👀⤵️ https://t.co/LBT0WuLdlxpic.twitter.com/qHhoIxKb8j— LucknowTeamFans (@LucknowIPLCover) January 7, 2022 बता दें कि फिलहाल पावरप्लेके बाद 30 गज के घेरे के बाहर पांच फील्डर्स रहते हैं. लेकिन अब स्लो ओवर रेट कीपरिस्थिति में बचे हुए ओवर में सिर्फ चार फील्डर ही घेरे के बाहर रह पाएंगे. वैसेपहले स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता था. लेकिन अब नये नियमके तहत मैच के दौरान ही टीम और कप्तान को सजा मिलेगी. आर्थिक दंड तो रहेगा ही. इसकेअलावा ICC ने ड्रिंक्स ब्रेक पर भी एक नया नियम बनाया गया है. मुकाबले के दौरानदोनों पारियों में ढाई मिनट का एक वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक लिया जा सकता है, बशर्तेकि सीरीज की शुरुआत में सदस्यों के बीच सहमति हो. जानने लायक है कि BCCI की घरेलूलीग IPL में यह नियम पहले से लागू है. यहां इसे स्ट्रेटेजिक टाइम आउट कहा जाता है.बता दें कि स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक के नए नियम मेंस और विमिंस क्रिकेटदोनों के लिए है. और यह नियम इसी महीने यानि जनवरी 2022 से लागू हो रहे हैं. नएनियम के साथ पहला मेंस T20I मुकाबला 16 जनवरी को जमैका के सबीना पार्क मेंवेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं 18 जनवरी से साउथ अफ्रीका विमिंस औरवेस्टइंडीज विमिंस के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मुकाबलासेंचुरियन में होगा. और ये सीरीज नए नियम के तहत ही खेली जाएगी.