कुलदीप ने बता दिया, KKR वालों को सबसे ज्यादा सावधान किससे रहना है!
शाहरुख की टीम सतर्क रहे.

कुलदीप यादव. टीम इंडिया के लेग स्पिनर. कुलदीप का करियर तमाम उतार-चढ़ावों से भरा रहा है. बहुत कम उम्र में डेब्यू के बाद वह लंबे वक्त तक साइड लाइन भी रहे. कुलदीप को साल 2014 में IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. लेकिन वहां उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हुआ, ऐसा उनके फ़ैन्स को लगता है.
और फिर साल 2022 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप को खरीदा. और इसके बाद से वह KKR के खिलाफ़ गदर ही काट रहे हैं. 20 अप्रैल, गुरुवार को भी कुलदीप ने ऐसा ही कुछ किया. उन्होंने KKR के खिलाफ़ तीन ओवर्स में 15 रन देकर दो विकेट निकाले. उन्होंने जेसन रॉय और अनुकूल रॉय को आउट किया.
KKR की पारी खत्म होने के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कहा,
कुलदीप का KKR के खिलाफ़ बेहतरीन रिकॉर्ड है. उन्होंने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ़ कुल तीन मैच खेले हैं. इन मैचेज में कुलदीप ने 10 ओवर्स में 64 रन देकर 10 विकेट्स चटकाए हैं. इस बारे में उन्होंने कहा,
मैच के अंत में कुलदीप की बात सही भी साबित हुई. दिल्ली ने 19.2 ओवर्स में छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. इससे पहले कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 127 रन बनाए थे. KKR के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जबकि आंद्रे रसल ने 31 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली.
दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा, अनरिख नॉर्क्या, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए. जबकि मुकेश कुमार के हिस्से में एक विकेट आया.
दिल्ली के लिए इस स्कोर को चेज कर पाना आसान नहीं रहा. लेकिन उन्होंने चार गेंदें बाक़ी रहते जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली. जबकि मनीष पांडेय ने 21 रन बनाए. अक्षर पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे. KKR के लिए वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और नितीश राणा ने दो-दो विकेट लिए.
वीडियो: केएल राहुल ने मैच के साथी से पड़ी गेंद पर क्या कहा?

.webp?width=60)

