The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • 'I think Tilak played...': India coach's blunt take on talks around team's struggles against spin in T20 World Cup 2026

तिलक, सूर्या और स्पिनर्स...सवाल उठाने वालों को बैटिंग कोच ने कायदे से समझा दिया

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि विकेट ऐसा था जहां एवरेज स्कोर 160 के आसपास रहता है, लेकिन टीम इंडिया ने 175 बनाए. फोकस पार्टनरशिप बनाने पर था.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 11:05 AM IST)
'I think Tilak played...': India coach's blunt take on talks around team's struggles against spin in T20 World Cup 2026
कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल रही थी. बॉल पिच पर ग्रिप कर रही थी. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup में टीम इंडिया के खिलाफ स्पिनर्स की जो चर्चा हो रही है, उस पर इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सटीक जवाब दिया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 175 रन बनाए थे. और मैच 61 रनों से जीता था. ये वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. फिर भी, कुछ लोग ये कह रहे हैं कि स्पिन के खिलाफ बैटिंग लड़खड़ा गई, खासकर तिलक वर्मा की पारी को लेकर. इस पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपनी राय दी है.

कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

"ऐसा कुछ नहीं है. हमने जो प्लान बनाया था, हमने उसे सही से एग्जीक्यूट किया. 175 रन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. हर प्लेयर को अपना रोल पता था, और सभी ने वैसा ही खेला."

अब बात तिलक वर्मा की. तिलक ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए. दो चौके और एक छक्का भी लगाया. कई लोगों को उनकी पारी देखने में धीमा लगी. लेकिन कोटक का ये मानना नहीं है. उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है तिलक ने वैसा ही खेला जैसा टीम चाहती थी. हर बॉल पर बाउंड्री की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए.”

कोटक ने आगे बताया कि विकेट ऐसा था जहां एवरेज स्कोर 160 के आसपास था. हम पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान दे रहे थे. सूर्या की पारी हो या तिलक की, सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ.

बता दें कि कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल रही थी. बॉल पिच पर ग्रिप कर रही थी. इंडिया की बैटिंग के दौरान बॉल 2 डिग्री से ज्यादा घूम रही थी. लेकिन इंडियन टीम ने समझदारी से खेला. सूर्यकुमार यादव और तिलक ने स्पिनर्स को अच्छे तरीके से संभाला. और पाकिस्तान को 61 रनों से मैच में हरा दिया. पाकिस्तान की टीम उसी पिच पर 114 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.

टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीतकर सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है. 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच अहमदाबाद में होगा.

 

वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()