इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ICC से विराट कोहली (ViratKohli) पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की है. और कहा है कि केपटाउन टेस्ट में भारतीयखिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है. दरअसल केपटाउन में खेले जा रहे तीसरेऔर आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन एक DRS को लेकर खूब विवाद हुआ. साउथ अफ्रीका की पारीके 21वें ओवर की बात है. अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद डीन एल्गर केपैड पर जाकर लगी. अश्विन ने जोरदार अपील की. अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया.#DRS Drama . #Kohli is deeply frustrated.#ViratKohli on Stump mic"Focus on your team as well. Trying to catch people all the time" #Ashwin - youshould find better ways to win.#INDvSA #SAvsIND #BCCI #Elgar#CricketTwitter#CapeTownTest #gautamgambhir #RohitSharma pic.twitter.com/7ZwHpGHRzA —(@Sachin10fans) January 13, 2022 इसके बाद एल्गर ने रिव्यू लिया. जहां बॉलट्रैकिंग के जरिए पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी. एल्गर बच गए. मैदानीअंपायर मरे इरास्मस को भी बॉल ट्रैकिंग पर हैरानी हुई. वह हैरानी से सिर हिलानेलगे. उधर एल्गर को नॉट आउट करार देते ही कप्तान कोहली समेत बाकी खिलाड़ी थर्ड अंपायरके फैसले पर भड़क उठे. गुस्से से तमतमाए कोहली कोहली स्टंप तक गए और बोले, ‘सिर्फविपक्षियों पर फोकस रखने के साथ अपनी टीम पर भी फोकस रखो, हमेशा लोगों को पकड़ने केचक्कर में ही रहते हो, बहुत अच्छे DRS, बहुत अच्छे. निश्चित रूप से DRS यहांनिष्पक्ष खेल करा रहा है.’ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन होस्ट ब्रॉडकास्टर के लिए कहतेसुनाई दिए, ‘सुपरस्पोर्ट तुम्हें जीत के लिए और बेहतर तरीके खोजने चाहिए.’ जबकिकेएल राहुल ने तंज कसते हुए कहा, '11 लोगों के खिलाफ पूरा देश खेल रहा है.' बता देंकि विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों की इसी हरकत पर खूब बवाल हो रहा है. चूंकि कोहलीकप्तान हैं तो आलोचकों के निशाने पर सबसे पहले वही हैं. एशेज टेस्ट के दौरान जब DRSकंट्रोवर्सी पर बात छिड़ी. तो Fox Sports के लिए कमेंट्री कर रहे माइकल वॉन ने कोहलीको ही लपेट लिया. उन्होंने कोहली की आलोचना करते हुए ICC से एक्शन लेने की मांगउठाई. माइकल वॉन ने कहा, 'निजी तौर पर मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों ने शर्मनाकहरकत की है. कभी फैसले आपके हिस्से में जाते हैं. और कभी आपके खिलाफ. जैसा टीमइंडिया ने सोचा था, वैसा नहीं हुआ. फैसला उनके हक़ में नहीं गया. विराट कोहली लेजेंडहैं. लेकिन टेस्ट मैच में ऐसी हरकत करने का ये सही तरीका नहीं है.' माइकल वॉन नेआगे कहा, 'ICC को टीम इंडिया पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. स्टंप माइक पर ऐसी बातेंकरके आप बच नहीं सकते हैं. जिस तरह रविचंद्रन अश्विन और भारतीय कप्तान ने किया.'“The ICC have to stamp this down" 🗣Vaughan didn't hold back 👉 https://t.co/0x8Xb8uJUn pic.twitter.com/1k95OWi0Ft —Fox Cricket (@FoxCricket) January 14, 2022 हालांकि इसी कॉमेंट्री पैनल से कोहलीको सपोर्ट भी मिला. मौजूद महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने माइकल वॉन को बीच में हीटोकते हुए कहा, 'लेकिन गेंद मिडल स्टंप के बीच में लग रही थी. वो स्टंप के ऊपर नहींजा रही थी. यहां तक कि इरास्मस ने भी सिर हिलाकर हैरानी जताई थी.' शेन वॉर्न की इसबात पर माइकल वॉन ने जवाब देते हुए कहा, ' लेकिन विराट ऐसी हरकत नहीं कर सकता हैवॉर्नी.' बता दें कि इस DRS पर दुनिया दो-फाड़ हो गई है. कुछ लोग कोहली एंड कंपनीका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी हरकत से नाराज हैं. हालांकि इस पूरे मामले परअभी तक मैच रेफरी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली, अश्विन और केएल राहुल पर कोई एक्शननहीं लिया है.