महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अभी तक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शॉट सेलेक्शन सेनाराज़ हैं. कॉमेंट्री के दौरान पंत पर बरसने के बाद गावस्कर ने एक बार फिर सेउनकी आलोचना की है. गावस्कर ने कहा कि वह जिस तरह आउट हुए हैं, ड्रेसिंग रूम मेंजरूर कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें सुनाया होगा. या जैसा कि कहा जाता है, द्रविड़ नेलट्ठ बजाया होगा. दरअसल जोहानसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत खाता नहीं खोलसके. पुजारा के आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी करने आए थे. और तीन गेंदों का सामनाही कर सके. कगीसो रबाडा की गेंद पर अटैकिंग शॉट खेलने के प्रयास में ऋषभ पंत विकेटके पीछे कैच थमा बैठे. ये बहुत ही गैरज़िम्मेदाराना शॉट था. मैच की परिस्थिति केहिसाब से ऐसे शॉट की कोई जरूरत नहीं थी. स्टार स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में जब एकफैन ने पूछा कि सिर्फ पुजारा और रहाणे पर ही लोगों का फोकस क्यों है? जबकि रन तोऋषभ पंत भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से नहीं बनाए हैं. इस पर सुनील गावस्कर ने जवाबदिया, 'यह एक वाजिब सवाल है. अगर ऋषभ पंत 30-40 रन बना चुके होते तो उनके इस तरह केशॉट को समझा जा सकता है. ये कुछ ऐसा है जैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में नहीं कियाथा. वहां पंत ने संयम दिखाया था. और माना कि शुरुआत में जब आप बल्लेबाजी करने आएंगेतो मुश्किल वक्त होगा. और फिर कठिन समय से जूझते हुए जब सेट हो गए तो पता चल गया किपिच कैसी है. इसके बाद उन्होंने बड़े शॉट खेले. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में यहीकिया.’ इसके बाद सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत के अप्रोच पर सवाल उठाते हुए कहा, 'येकुछ ऐसा है, जैसा हमने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की शुरुआत में देखा था. वहजेम्स एंडरसन की गेंदों पर चढ़कर खेल रहे थे. और रन बना रहे थे. उन्होंने ये कामबहुत अच्छे से किया था. उसके बाद ऋषभ पंत ने सोचा कि यही खेलने का एकमात्र तरीकाहै. लेकिन ये खेलने का तरीका नहीं है. और मुझे पूरा यकीन है कि ड्रेसिंग रूम मेंकोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें जरूर सुनाया होगा या जैसा कि क्रिकेट में कहा जाता है,द्रविड़ ने लट्ठ बजाया होगा.' बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर ऋषभ पंत चार पारियोंमें सिर्फ 59 रन ही बना सके हैं. उनसे बड़ी पारी की उम्मीद हमेशा रहती है. क्योंकिपंत ने टेस्ट में कई अहम पारियां खेली है.