दिल्ली टेस्ट में सेट विराट को आउट देते वक्त अंपायर धोखा खा गए?
सेट बल्लेबाज़ पर ऐसा फैसला...
.webp?width=210)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए. भारत ने बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे. लेकिन दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलियन स्पिनर नेथन लायन का जलवा दिखा और टीम इंडिया के लिए मैच में मुश्किलें पैदा कर दीं.
इसी खेल में विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया. उस पर क्रिकेट के जानकार दो अलग राय में बंट गए हैं. इस घटना को देख इंडियन फै़न्स भी बेहद नाराज़ नज़र आ रहे हैं.
# विराट कोहली विकेटदिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के पांच विकेट्स चटका दिए थे. लायन ने रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयर अय्यर को वापस पवेलियन भेजा था. वहीं रविन्द्र जडेजा को टॉड मर्फ़ी ने आउट किया. जबकि एक छोर पर विराट जमे रहे और 84 बॉल पर 44 रन बनाकर दिल्ली की पिच पर ऑस्ट्रेलिया को छका रहे थे. लेकिन भारतीय पारी के 50वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर खूब हौ-हल्ला हो रहा है.
50वें ओवर में गेंद मैट कुनेमान के हाथ में थी. ओवर की तीसरी बॉल. उन्होंने आर्म बॉल डाली. विराट ने फ्रन्ट फुट पर खेलने की कोशिश की. बॉल विराट के बैट-पैड से टकराई. कंगारुओं ने अपील की और अंपायर नितिन मेनन ने उंगली खड़ी कर दी. विराट ने तुरंत रिव्यू ले लिया. बॉल, बैट के पास थी तब स्पाइक भी दिखा. लेकिन अंपायर्स कॉल का प्रावधान विराट को ले डूबा. बॉल ट्रैकिंग में दिखा, बॉल लेंग स्टम्प को छूती हुई निकल गई.
# बवाल क्यों?दो वजह है. पहला तो ये बॉल जब बैट के पास से गुज़री तब अल्ट्रा एज में स्पाइक दिखा. यानी कॉन्टैक्ट हुआ था. लेकिन बैट पहले लगा या पैड, ये तय करना बेहद मुश्किल था. लेकिन टीवी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को लगा कि गेंद पहले पैड से टकराई है, और वो DRS के अगले स्टेप बॉल ट्रैकिंग पर पहुंच गए.
यहां मामला साफ था. बॉल टकरा ज़रूर रही थी, पर बहुत मार्जिनल. लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से विराट कोहली को आउट दिया गया. पवेलियन लौटते वक्त उनका गुस्सा साफ था. बस तब से ही इस मसले पर बहस शुरू हो गई है. कोहली ड्रेसिंग रूम पहुंचकर भी नाखुश दिखे.
# कुनेमान का पहला विकेटमैट कुनेमान के लिए इससे बड़ा पहला विकेट नहीं हो सकता था. दूसरे टेस्ट के लिए पैराशूट एंट्री कराए जाने के वक्त खुद कुनेमान ने भी नहीं सोचा होगा कि वो ऐसा कुछ कर जाएंगे. पहले टेस्ट में डेब्यूटांट टॉड मर्फ़ी और अब कुनेमान ने विराट को आउट किया है. कुनेमान थोड़े लकी रहे, ये बताने की ज़रूरत नहीं है.
विराट के बाद भारत ने श्रीकर भरत का विकेट भी गंवा दिया.
वीडियो: शिखर धवन को रील्स बनाने को लेकर क्या सब सुनना पड़ता है?

.webp?width=60)

