पिता ने बेची गाड़ी और मां के गहने, बेटे ने अमेरिका में जीत लिया गोल्ड मेडल
लोकेश ने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर नया इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. इससे वहां लॉन्ग जंप के भारत के स्टार एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) और मुरली श्रीशंकर (8.41 मीटर) के बाद बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.

भारत के युवा एथलीट लोकेश सत्यनाथन (Lokesh Satyanathan) ने अर्कांसस में एनसीएए इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की लॉन्ग जंप नए नेशनल रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड मेडल जीता. उनकी यह जीत उनके पिता के लिए बेहद खास है. उन्होंने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए सबकुछ किया जो वह कर सकते थे. बेटे के इस गोल्ड ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. उनके सारे त्याग का फल मिल रहा है.
लोकेश के लिए परिवार ने किया त्यागद टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेश को अमेरिका भेजने के लिए परिवार के पास पर्याप्त पैसा नहीं था. खर्च पूरा करने के लिए लोकेश के परिवार ने घर के गहने बेचे, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए थी. इससे भी बात नहीं बनी तो टैक्सी ड्राइवर पिता ने गाड़ी भी बेच दी. घर की अहम चीज को लोकेश के सपने के नाम कर दिया गया. लोकेश इस बात से अच्छी तरफ वाकिफ हैं कि उनके परिवार ने कितना त्याग किया है. इसी कारण उनके लिए भी इस मेडल की अहम वैल्यू है.
लोकेश के सफर की शुरुआत भारत में ही हुई थी. बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में एशियन सिल्वर मेडलिस्ट एम मुरलीधरन से ट्रेनिंग लेते थे. उनकी बहन एस मोनिका भी 400 मीटर हर्डल्स की नेशनल लेवल एथलीट थीं. लोकेश को बड़ा झटका तब लगा जब कोविड के दौरान उनकी मां का निधन हुआ. वह इसके बाद डिप्रेशन में चले गए. उन्हें मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी. लगभग एक साल बाद उन्होंने वापसी की. लोकेश ने उस घटना के बारे में बात करते हुए कहा,
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे कोच गौतम गंभीर, AI से जुड़ा है मामला
लोकेश के नाम हुए कई रिकॉर्डआपको बता दें कि लोकेश ने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर नया इंडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. इससे वो लॉन्ग जंप में जेस्विन एल्ड्रिन (8.42 मीटर) और मुरली श्रीशंकर (8.41 मीटर) के बाद बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. लोकेश इस तरह से मोहिंदर सिंह गिल, विकास गौड़ा और तेजस्विन शंकर के बाद एनसीएए डिवीजन आई इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. लोकेश ने 8.17 मीटर छलांग लगाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया. इससे पहले, उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.02 मीटर था. उनके नाम पर कई जूनियर राष्ट्रीय खिताब दर्ज हैं. उन्होंने 2018 में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)

