The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • How can MI still qualify for IPL 2026 playoffs despite 8-wicket thrashing against CSK

CSK से करारी हार के बाद भी MI प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है?

MI के पास अब 5 मैच बचे हैं. अगर वो इन पांचों मैच को जीत लेती है तो टीम के कुल 14 पॉइंट्स हो जाएंगे.

Advertisement
pic
3 मई 2026 (पब्लिश्ड: 04:47 PM IST)
How can MI still qualify for IPL 2026 playoffs despite 8-wicket thrashing against CSK
MI को मैच बड़े मार्जिन से जीतने पर फोकस करना होगा. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में बड़ा झटका लगा. MI सिर्फ 159 रन बना पाई और CSK ने आसानी से 8 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया. रुतुराज गायकवाड़ ने नॉट आउट फिफ्टी लगाई. इस हार के बाद भी 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है? टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं, लेकिन हार्दिक की टीम के पास अभी भी एक चांस है.

MI की मौजूदा स्थिति

9 मैचों में MI की टीम सिर्फ 2 मैच जीत पाई है. टीम को 7 मैचों में हार मिली है. MI के अभी कुल 4 पॉइंट्स हैं. नेट रन रेट (NRR) भी बहुत खराब है (लगभग -0.8). टॉप टीमें जैसे पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) 12-13 पॉइंट्स के साथ काफी आगे हैं. CSK इस जीत के बाद 8 पॉइंट्स पर पहुंच गई है.

क्या है प्लेऑफ का रास्ता?

MI के पास अब 5 मैच बचे हैं. अगर वो इन पांचों मैच को जीत लेती है तो टीम के कुल 14 पॉइंट्स हो जाएंगे. IPL में 14 पॉइंट्स पर टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती हैं. लेकिन 16 पॉइंट्स ज्यादा सेफ माना जाता है.

MI को क्या करना होगा?  

टीम पांचों मैच जीते. हर मैच को फाइनल की तरह खेले. माने, इन मैचों में कोई चांस नहीं छोड़ना है. इसके अलावा टीम को मैच बड़े मार्जिन से जीतने पर फोकस करना होगा. टीम का NRR बहुत खराब है, इसलिए बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे. छोटी जीत से NRR नहीं सुधरेगा.

दूसरी टीमें पर भी फोकस होगा

14 पॉइंट्स पर पहुंचने के बाद भी MI को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. RCB, SRH और RR जैसी टीमें कम से कम 3 मैच हारें. पंजाब किंग्स के 6 मैच बचे हैं. MI के लिए अच्छा ये होगा कि PBKS भी कुछ मैच हारे. अगर 3-4 टीमें 14 पॉइंट्स के आसपास अटक जाएं तो NRR के आधार पर MI चौथे स्थान पर आ सकती है.

यानी, MI को परफेक्ट परफॉर्मेंस के साथ-साथ दूसरी टॉप टीमों के खराब प्रदर्शन की जरूरत है. एक भी मैच हारने पर टीम 12 पॉइंट्स पर रह जाएगी, जो प्लेऑफ के लिए लगभग नामुमकिन है. NRR की वजह से टाई होने पर भी मुश्किल बढ़ जाएगी. हार्दिक पांड्या की टीम को अब हर मैच में पूरी ताकत लगानी होगी. बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में सुधार जरूरी है.

वीडियो: मुंबई इस सीजन छठा मुकाबला हारी, कप्तान हार्दिक पांड्या पर उठे तीखे सवाल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()