UAE में IPL 2021 का खिताब जीतने के तुरंत बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम इंडिया सेजुड़ गए थे. 2021 T20I विश्वकप में धोनी मेंटॉर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़े थे.IPL खिताब जीतने के बाद उन्हें टीम और अपने फैन्स के साथ सेलिब्रेट करने का मौकानहीं मिला. इसलिए जब धोनी भारत वापस लौटे. तो चेन्नई में 20 नवंबर, शनिवार को एकस्पेशल इवेंट का आयोजन किया गया. जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीतने का जश्नमनाया. इवेंट में कप्तान एमएस धोनी के अलावा फ्रेंचाइजी के लगभग सभी लोग मौजूद थे.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और BCCI सेक्रेटरी जय शाह भी इस इवेंट काहिस्सा थे. खैर, इस इवेंट की अच्छी बात ये रही कि एमएस धोनी ने अपने भविष्य को लेकरचल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. धोनी ने साफ़ कर दिया है कि वह अपना आखिरी T20मैच चेन्नई में ही खेलेंगे. चाहे वो IPL 2022 में हो या फिर पांच साल के बाद. लेकिनधोनी चेन्नई में मैच खेलकर ही क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. बता दें कि दिसंबर याजनवरी में IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होना है. दो टीमों के जुड़ने के साथ ही IPLमें कुल दस टीमें हो गई हैं. पुरानी आठ टीमें चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. ऐसेमें बड़ा सवाल ये था कि क्या धोनी ऑक्शन से पहले संन्यास लेंगे? या फिर मेगा ऑक्शनमें उतरेंगे. ताकि उनकी जगह फ्रेंचाइजी किसी ऐसे खिलाड़ी को रिटेन करे जो अगले दससालों तक चेन्नई को आगे ले जा सके. इवेंट में धोनी से जब उनके भविष्य के बारे मेंपूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी IPL 2022 शुरू होने में काफी महीने बचे हुए हैं.टूर्नामेंट अब अप्रैल में होना है, जबकि अभी नवंबर चल रहा है. मैंने हमेशा अपनाक्रिकेट प्लान किया है. मैंने भारत में अपना आखिरी वनडे मैच होमटाउन रांची में खेलाथा और मुझे उम्मीद है कि मैं अपना आखिरी T20 मैच चेन्नई में खेलूंगा. मेरा ये आखिरीमैच अगले साल भी हो सकता है और 5 साल बाद भी."A promise from #Thala…#Anbuden awaiting… #WhistlePodu #Yellovepic.twitter.com/zGKvtRliOY— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) November 20, 2021इसके अलावा धोनी ने IPL 2020 में मिली नाकामयाबी के बारे में भी बात की. धोनी नेकहा, 'साल 2008 से हमलोग लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन साल 2020 में येदिलचस्प हो गया. वो पहला सीजन था, जब हमारी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर सकी.जिसकी वजह से हमें फ्रेंचाइजी का असली टेस्ट करने का अवसर मिला. From Champs to Champions, a graceful evening with all smiles & full of memoriesforever! #WhistlePodu#Yellovepic.twitter.com/Bjywyj7yMm— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) November 21, 2021उन्होंने आगे कहा, जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है.आप हमेशा उसी चीज़ के बारे मेंबात करते हैं, जो आप कर रहे होते हैं. उदाहरण के तौर, आप उस प्रोसेस पर बात करतेहैं, जिसे आप फॉलो करते हैं. लेकिन IPL 2020 की नाकामयाबी ने हमें फैन्स और खिलाड़ीसे सम्मान पाने का मौका दिया. क्योंकि हम ये हमेशा कहते रहे हैं कि हम प्रोसेस परयकीन करते हैं, रिजल्ट पर नहीं.' बता दें कि IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स नेशानदार कमबैक करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. दुबई में खेले गए IPL 2021 के फाइनलमें चेन्नई ने KKR को 27 रन से मात दी थी. धोनी की कप्तानी में चेन्नई का ये कुलचौथा खिताब था. साथ ही दो चैंपियंस लीग भी टीम जीत चुकी है.