The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hockey World Cup 2023 India beat Wales 4-2 in Pool D to face New Zealand in crossover match on January 22

हॉकी वर्ल्ड कप के क्वॉर्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

आगे हुआ इंग्लैंड.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2023, 09:13 PM IST)
Hockey World Cup 2023: India beat Wales 4-2 in Pool D
टीम इंडिया (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने पूल डी के आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हराया. इस मैच में टीम इंडिया को आठ गोल के अंतर से जीतना था, तब ही वो सीधे क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच पाते. इससे कम में काम बनना नहीं था. और ऐसा हो नहीं पाया. टीम इंडिया ने मैच तो जीता, पर क्वॉर्टरफाइनल में जाने के लिए उन्हें अब क्रॉसओवर मैच खेलना होगा.

वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया के लिए पहला गोल मिडफील्डर शमशेर सिंह ने किया. दूसरा और तीसरा गोल आकाशदीप की स्टिक से आया. मैच देख कर एक चीज़ साफ हो गई, टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर को और बेहतर तरीके से डिफेंड करना होगा.

# हाफ टाइम के बाद बेहतर प्रदर्शन

मैच के पहले हाफ में टीम इंडिया के पास बॉल बहुत देर तक रही. मैच के पहले हाफ में वेल्स के हाफ में भारत के पास 82% पोजेशन था. पर हमारे अटैकर्स ने इसका कोई ख़ास फायदा नहीं उठाया और सिर्फ एक ही गोल कर सके.

दूसरे हाफ के शुरुआत से ही ऐसा लगा कि टीम इंडिया और गोल करने का प्लान लेकर उतरी थी. लेकिन तीसरे क्वॉर्टर में दो गोल खाने के बाद ऐसा लगा कि टीम का दांव उलटा पड़ गया था. जेकब ड्रेपर का गोल देखें तो भारत के डिफेंडर्स को उन्हें बेहतर तरीके से कवर करना चाहिए था.

# कैप्टन हरमनप्रीत को और बेहतर करना होगा

भारत के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह को दुनिया के सबसे शानदार ड्रैगफ्लिकर्स में से एक माना जाता है. लेकिन इस वर्ल्ड कप में अब तक वह लय में नहीं दिखे हैं. हरमनप्रीत ने स्पेन औऱ इंग्लैंड के खिलाफ कोई गोल नहीं किया था. वेल्स के खिलाफ चौथे क्वॉर्टर में उनकी स्टिक से एक गोल जरूर आया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

फिक्र की बात ये है कि हरमनप्रीत बॉल को अच्छे से कनेक्ट तक नहीं कर पा रहे हैं. ऐसा रहा तो ये टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में एक बड़ा सेटबैक रहेगा. सवाल ये भी है कि क्या आने वाले मैचों में हम वरुण कुमार को और पेनल्टी कॉर्नर्स लेते देखेंगे? या टीम मैनेजमेंट का भरोसा हरमनप्रीत पर ही रहेगा.

# किससे होगा क्रॉसओवर?

क्रॉसओवर मैच में भारत को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है. ये मैच 22 जनवरी को कलिंगा स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूज़ीलैंड ने पूल सी में चिले को 3-1 से हराया था. इसके बाद उन्हें 4-0 और 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था. ग्राहम रीड की टीम इस मैच में क्या करती है, ये देखना दिलचस्प होगा.

वीडियो: बजरंग पुनिया, विनेश फोगट ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए हैं बड़े आरोप!

Advertisement

Advertisement

()