The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hockey India In Turmoil Sexual Harassment Allegations Raise Doubts Over Governance

नए विवाद में घिरा हॉकी इंडिया! अधिकारी पर लगा सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

साई को लिखे गए ईमेल में यह आरोप भी लगाया गया कि कोचिंग कोर्स या पेशेवर अवसरों के बहाने पैसों की मांग भी करता था. कैंप के दौरान यह शख्स बिना इजाजत लिए महिलाओं की अनुचित तस्वीरें खिंचता है.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2026, 11:27 PM IST)
sai, hockey india, sports news
साई और हॉकी इंडिया को लिखा गया पत्र.(Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हॉकी इंडिया एक के बाद एक विवादों में फंसती दिख रही है. कुछ दिन पहले ही टीम के सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करके उन्हें टीम से बाहर किया गया. वहीं, अब फेडरेशन के अध्यक्ष और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक अज्ञात ईमेल मिला है, जिसमें एक सीनियर अधिकारी पर सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया गया है.

साई और हॉकी इंडिया को लिखा गया लेटर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने साई के डायरेक्टर जनरल, साई की कम्पलेंट कमिटी की डायरेक्टर कल्पना शर्मा और अध्यक्ष दिलीप टिर्की को ईमेल लिखा है. इस ईमेल में अधिकारी पर कई आरोप लगाए गए हैं. इसमें सेक्सुअल हैरेसमेंट भी शामिल है. तिर्की ने इस बात की पुष्टि भी की है कि हॉकी इंडिया को ईमेल मिला है. मेल में लिखा गया है,

वह शख्स महिला अधिकारियों, कोच और प्लेयर्स के साथ सेक्सुअल हैरसमेंट करता है और गलत व्यवहार करता है. वह इन लोगों पर निजी तौर पर बातचीत करने का दबाव बनाता है. खिलाड़ियों को बेवक्त और गैरजरूरी बातों के लिए फोन करता है. मना करने पर खिलाड़ियों को करियर बर्बाद और खत्म करने और मौका न देने की धमकी दी गई.

इसके अलावा, मेल में यह आरोप भी लगाया गया कि कोचिंग कोर्स या पेशेवर अवसरों के बहाने पैसों की मांग भी करता था. कैंप के दौरान यह शख्स बिना इजाजत लिए महिलाओं की अनुचित तस्वीरें खिंचता है.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इस मुद्दे पर कहा,

हमें एक गुमनाम शिकायत मिली है और हॉकी इंडिया में हम उत्पीड़न के आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. इस मामले की पूरी तरह से जांच करने के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाएगी.

यह भी पढ़ें-भारतीय फुटबॉल क्लब का स्पेन में कमाल! दुनिया के सबसे बड़े एज ग्रुप टूर्नामेंट में लिवरपूल को हराया

अंपायर्स को भी धमकी

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शख्स के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है. साल 2023 में उस शख्स ने इस्तीफा भी दिया. हालांकि, 2025 में वह फिर से फेडरेशन में शामिल हो गया. इन आरोपों को लेकर एक अंपायर ने नाम न लेने की शर्त पर बताया,

उन्होंने मुझसे कई बार पैसे मांग चुके हैं. उन्होंने मुझसे खिलाड़ियों की तस्वीरें भी मांगी. जब मैंने फेडरेशन के सामने यह मुद्दा उठाया तो मुझे ही साइडलाइन कर दिया गया.

जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है उनका नाम अभी हॉकी इंडिया की समितियों की सूची में शामिल नहीं है. लेकिन, पिछले महीने हैदराबाद में हुए विश्व कप क्वालिफायर के आधिकारिक कार्यक्रम में उसका नाम दिखाई दिया था.

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में बटलर फ्लॉप हो गए

Advertisement

Advertisement

()