साउथ अफ्रीका में होने वाली तीन देशों की FIH प्रो लीग के लिए भारतीय टीम घोषित होगई है. Hockey India ने 20 सदस्यों वाली इस टीम की घोषणा की. स्टार मिडफील्डरमनप्रीत सिंह टीम को लीड करेंगे जबकि सीनियर डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह उपकप्तानहोंगे. इस टीम के 20 में से 14 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वालीभारतीय टीम का हिस्सा थे. जबकि दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. टीम ने कोविड-19 केचलते चार खिलाड़ी अतिरिक्त शामिल किए हैं. इनके अलावा पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हेस्टैंडबाई पर रखा गया है. भारतीय टीम में डिफेंडर जुगराज सिंह और फॉरवर्ड खिलाड़ीअभिषेक के रूप में दो नए चेहरे हैं. जुगराज ड्रैग फ्लिकर हैं और पेनल्टी कॉर्नर्समें उपकप्तान हरमनप्रीत का साथ निभाएंगे. इन दोनों के अलावा डिफेंस में अमितरोहिदास, सुरेंदर सिंह, वरुण कुमार और जरमनप्रीत सिंह भी खेलते नज़र आएंगे.🚨 TEAM NEWS 🚨Hockey India names a 20-Member Indian Hockey Men’s Team for the FIH Pro Leaguematches which are going to be held in South Africa starting 8th Februaryonwards. To check out all the names, click on the link mentioned 👉https://t.co/ylvymcWuUV#IndiaKaGame — Hockey India (@TheHockeyIndia) January 27,2022 अभिषेक की बात करें तो वे टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलेंगे. अटैक मेंइनका साथ निभाएंगे स्टार स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह. इनके अलावा मनदीप सिंह, ललितकुमार उपाध्याय, शैलानन्द लाकरा और दिलप्रीत सिंह भी भारतीय टीम के अटैक कीजिम्मेदारी संभालेंगे. मिडफील्ड में खुद कप्तान मनप्रीत नज़र आएंगे जिनका साथनिभाएंगे नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह और विवेक सागरप्रसाद. भारतीय टीम के कोच ग्राहम रीड ने टीम सेलेक्शन पर प्रेस से कहा, 'बेंगलुरुमें तीन हफ़्तों के कैंप के बाद एक टीम चुनी गई है. इसमें 14 टोक्यो ओलंपियंस औरदो नए खिलाड़ी हैं. हम इस मौके का इस्तेमाल करते हुए दो नए खिलाड़ियों को मौका देनाचाहते हैं. जुगराज एक वर्सटाइल डिफेंडर और मिडफील्डर हैं जिनके आने से हमारे ड्रैगफ्लिक के ऑप्शन भी बढ़ जाएंगे. जबकि अभिषेक एक मजबूत और तेज़ स्ट्राइकर हैं जिन्हेंगोल करना पसंद है.' गोलपोस्ट को बचाने की जिम्मेदारी टीम के 'वॉल' कहे जाने वालेगोलकीपर पी श्रीजेश के पास होगी. कृष्ण बहादुर पाठक को अतिरिक्त गोलकीपर के तौर परशामिल किया गया है. यह लीग 8 से 13 फरवरी तक खेली जाएगी. इसमें भारत और अफ्रीका केअलावा फ्रांस की टीम भी भाग लेगी. भारत 8 तारीख को फ्रांस के खिलाफ अपना पहला मैचखेलेगा और 9 तारीख को मेज़बान अफ्रीका से. इसके बाद 12 फरवरी को भारत फ्रांस से अपनादूसरा और 13 फरवरी को अफ्रीका के खिलाफ लीग का अपना आखिरी मुक़ाबला खेलेगा.