The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • His every tweet is a prediction people connected Jofra Archer's old Tweet to Cyclone Nisarg

जोफ्रा आर्चर ने मुंबई में आए चक्रवात 'निसर्ग' को लेकर बरसों पहले ही चेता दिया था?

ट्विटर की जनता फिर से पगलाई है.

Advertisement
pic
3 जून 2020 (अपडेटेड: 3 जून 2020, 10:41 AM IST)
Img The Lallantop
Cyclone Nisarg पर वायरल हो गया Jofra Archer Tweet
Quick AI Highlights
Click here to view more
'निसर्ग' नाम के चक्रवात से मुंबई सहमी हुई है. तमाम तस्वीरें आ रही हैं, जिससे इस चक्रवात की भयावहता मालूम हो रही है. अरब सागर से उठे इस चक्रवात से मुंबई को काफी तकलीफें होने की आशंका जताई गई है. लगभग 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराने वाली हवाएं खासा नुकसान कर सकती हैं. बताते हैं कि मुंबई ने आखिरी बार 129 साल पहले इस तरह के किसी चक्रवात का सामना किया था. यूं तो इस चक्रवात की ख़बर हाल ही में आई है, लेकिन किसी ने इसकी भविष्यवाणी कई साल पहले कर दी थी. जोफ्रा आर्चर. पेशे से क्रिकेटर हैं, लेकिन वक्त-बे-वक्त इनके वायरल ट्वीट से लगता है कि यह पार्ट टाइम में ज्योतिषी का काम भी करते हैं. दुनिया की तमाम बड़ी घटनाओं पर जोफ्रा के पुराने ट्वीट वायरल हो चुके हैं. इसी कड़ी में अब इनका एक और ट्वीट वायरल हो रहा है. साल 2014 के इस ट्वीट को लोग 'निसर्ग' से जोड़कर देख रहे हैं. 16 सितंबर, 2014 को जोफ्रा ने ट्वीट किया था,
'मुंबई गई'
'निसर्ग' आने के बाद यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मुझे लगा कि हमारे पास सिर्फ एक बेजान दारूवाला है. एक बार फिर इसकी बात सच निकली. इसका हर ट्वीट एक भविष्यवाणी है. यह निश्चित तौर पर टाइम ट्रेवेलर है. एक बंदे ने तो इस ट्वीट के जवाब में शाहरुख-सलमान के बारे में भी जोफ्रा से सवाल कर डाले. इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी जोफ्रा के कई ट्वीट वायरल हुए थे. पीएम मोदी की घोषणाओं के तुरंत बाद ट्विटर यूजर्स ने जोफ्रा के पुराने ट्वीट्स खोज उन्हें वायरल करना शुरू कर दिया था.
धोनी के रिटायर होने की बात करने वालों को साक्षी ने 'अच्छे से' झाड़ दिया

Advertisement

Advertisement

()