लड़के हैं, लड़ते हैं, झगड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं. मगर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुरमें ऐसा नहीं होता. यहां स्टूडेंट यूनियन के दौर की वफादारियां और दुश्मनियां आज भीयाद रखी और रखवाई जाती हैं. इसकी शुरुआत होती है 1990 से. इस साल बिलासपुर के हीरहने वाले जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनतेहैं. हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार की भाजपा सरकार बनती है. और बिलासपुर सदर कीसीट से बीजेपी के टिकट पर सदाराम ठाकुर जीतते हैं. मगर अब नड्डा की इस सीट पर नजरहै.उधर बिलासपुर जिले के अहुर गांव का एक लड़का है. बंबर ठाकुर. पिता सरकारी विभाग मेंचपरासी. लड़का दबंगई के स्वभाव वाला. वो 1990 में कॉलेज यूनियन का चुनाव लड़ता औरजीतता है. उसका इल्जाम है कि कांग्रेस की राजनीति करने के चलते भाजपा उसे परेशानकरती है. उसका ये भी इल्जाम है कि जगत प्रकाश नड्डा के साथी उस पर जानलेवा हमलाकरते हैं. उसे मारपीटकर गोविंद सागर झील में फेंक देते हैं. पुलिस भी सुनवाई नहींकरती. और इस तरह उसका संघर्ष जारी रहता है.बंबर ठाकुरकैलेंडर में तीन साल पलटते हैं. 1993 में बाबरी मस्जिद ध्वंस के संदर्भ में हिमाचलमें फिर चुनाव होते हैं. सदर की सीट पर नड्डा दिल्ली के संपर्कों के बूते टिकट लेआते हैं. सिटिंग एमएलए का टिकट कटवाकर. और चुनाव जीत जाते हैं. मगर बीजेपी इनचुनावों में बुरी तरह हारती है. खुद शांता कुमार समेत उनके ज्यादातर मंत्री चुनावहार जाते हैं. नड्डा को नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाता है. वो शहर में भाजपा और युवामोर्चा को खूब सक्रिय करते हैं. बंबर ठाकुर ठेकेदारी के जरिए कांग्रेस सरकार का लाभउठाना शुरू करते हैं. 1997 के चुनाव में टिकट मांगते हैं. पर्चा भी दाखिल कर देतेहैं. मगर वीरभद्र के कहने पर कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व विधायक बाबूराम गौतम केपक्ष में नामांकन वापस ले लेते हैं.बाबूराम गौतमनड्डा इन्हीं बाबूराम गौतम को हराकर दूसरी बार विधायक बनते हैं. उसके बाद वो सूबेके सेहत मंत्री बनते हैं. मगर पांच साल बाद जब चुनाव होते हैं, तो जनता उनसे बेतरहनाराज होती है. वो कांग्रेस के तिलकराज शर्मा के खिलाफ चुनाव हार जाते हैं. बंबर कोफिर टिकट नहीं मिलता. तब वो अपना ध्यान शहर से हटाकर गांव की तरफ लगाते हैं. औरइसकी बदौलत 2005 में जिला परिषद का चुनाव जीत जाते हैं. 2007 के चुनाव में जबकांग्रेस उन्हें फिर टिकट नहीं देती, तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ जाते हैं. नड्डाजीतते हैं और कांग्रेस का सिटिंग विधायक हारता ही नहीं, बल्कि तीसरे नंबर पर चलाजाता है. दूसरे नंबर पर आते हैं बंबर ठाकुर.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डाइसके बाद के दौर में नड्डा की हिमाचल बीजेपी में पूछ कम होती है. वो केंद्र कीराजनीति में सक्रिय हो जाते हैं. इधर बंबर बिलासपुर में ही सक्रिय हैं. 2012 मेंकांग्रेस आखिरकार उन्हें टिकट दे देती है. मगर इस बार नड्डा मैदान में नहीं थे.बीजेपी ने हमीरपुर के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को उतारा था. बंबर को उन पर फतेहहासिल होती है और आखिरकार स्टूडेंट यूनियन के दिनों में पाला उनका सपना पूरा होताहै. उधर नड्डा का सपना दूसरे रास्ते से पूरा होता है. वो पहले तो बीजेपी केराष्ट्रीय महासचिव बनते हैं, फिर राज्यसभा सांसद और 2014 में मोदी सरकार बनने परसेहत मंत्री.सुरेश चंदेल (बीच में)अब आए 2017 के चुनाव. बंबर फिर कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. नड्डा बिलासपुरको एम्स की सौगात दे चुके हैं और उनका अरमान मुख्यमंत्री बनने का है. इसके लिएज़रूरी है बिलासपुर जिले की चार सीटों पर क्लीन स्वीप करना. पिछली बार भाजपा यहांनयना देवी की सीट छोड़कर बाकी तीन हारी थी. नड्डा के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है सदरकी सीट से बीजेपी को जितवाना, जहां वो खुद तीन बार विधायकी पाकर शिमला गए थे. औरइसीलिए इस बार उन्होंने टिकट दिलवाया अपने भरोसेमंद सुभाष ठाकुर को. नाम सुभाषठाकुर का है, मगर बात नड्डा की ही हो रही है. बंबर ठाकुर भी इसे डेविड वर्सेसगोलिएथ की लड़ाई बनाने में जुटे हैं. उनका कहना है कि अगर यहां से भाजपा हारी, तोनड्डा की दावेदारी खत्म हो जाएगी.सुभाष ठाकुरउधर जगत प्रकाश नड्डा खेमे का कहना है कि बंबर ठाकुर की सियासी हैसियत ऐसी नहीं किवो जगत प्रकाश नड्डा को चुनौती देने की सोचें. उन्होंने पांच साल सिर्फ दंबगई की.कभी DFO से झगड़ा किया कभी RTO से.अब जनता सब झगड़ों का निपटारा करेगी. झगड़ा, जिसकी शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुईथी.--------------------------------------------------------------------------------पढ़िए हिमाचल से आईं ग्राउंड रिपोर्ट्स:कांग्रेस विधायक ने बगल की सीट के कांग्रेसी कैंडिडेट को कोसाजब एक निर्दलीय विधायक ने बीजेपी-कांग्रेस दोनों को रुलायाजिस जिले से हिमाचल का निर्माता निकला, वही विकास में पीछे क्यों रह गया?हिमाचल चुनाव: बड़ा अनोखा है इस कांग्रेसी बाप-बेटे की उम्र का गणितदेखिए अपने भाषण में क्या कह रही हैं देश के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी: