युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की. इस लाइव चैट मेंयुवी ने बुमराह पर सवालों के बाउंसर्स से अटैक किया, और बुमराह बेहद उम्दा तरीके सेउनसे बचते नज़र आए.युवराज ने बुमराह से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे, जिनके जवाब देने में अक्सर फैंस भीकन्फ्यूज़ रहते हैं.1. बुमराह का अजीब बॉलिंग ऐक्शन:युवराज ने बुमराह से उनकी बॉलिंग ऐक्शन पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ''कई लोगोंने मुझसे कहा था कि मैं ज्यादा समय तक नहीं खेल पाउंगा. लोग कहते थे कि मैं सिर्फरणजी ट्रॉफी तक ही खेल पाउंगा. लेकिन मैंने लगातार सुधार किया और अपने ऐक्शन के साथबना रहा.'' 2. युवराज और धोनी में बड़ा मैच विनर कौन? ''मैं आपको और माही भाई को एकसाथ इंडिया के लिए मैच जीतते देखकर बड़ा हुआ हूं. लेकिन आप मुझसे ऐसे सवाल क्योंपूछ रहे हैं.'' बुमराह ने इस सवाल के जवाब में आगे कहा, ''आपको कटक वनडे याद है,जहां पर शायद आपने अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. उस दिन पूरेड्रेसिंग रूम में एक अलग ही एनर्जी थी. उस दिन आप दोनों के बीच एक शानदार साझेदारीहुई थी. मैं उसे देखकर बहुत खुश हुआ था. आपके सवाल का ये ही जवाब है क्योंकि मैंकिसी एक को नहीं चुन सकता.'' 3. विराट या ज़लाटन?युवी ने बुमराह से पूछा कि फिटनेस के मामले में वो विराट और ज़लाटन में किसे आइडलमानते हैं. इस पर बुमराह ने कहा, "ज़लाटन मेरे आइडल हैं लेकिन फिटनेस आइडल नहींहैं.''सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली आईपीएल में. फोटो: PTI4. कोहली या तेंडुलकर?दोनों में बेहतर बल्लेबाज कौन है, इस सवाल के जवाब में बुमराह ने कहा, ''युवी पा,मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए अभी सिर्फ चार साल हुए हैं. इसलिए इन दिग्गज कोपरखने के लिए मेरा अनुभव काफी नहीं है. मैं ऐसी पोज़िशन में भी नहीं हूं क्योंकि इनदोनों लिजेंड्स ने मुझसे कहीं ज्यादा क्रिकेट खेला है.'' हालांकि जब युवराज नेबुमराह पर सीधा और सिम्पल जवाब देने का प्रेशर बनाया तो उन्होंने कहा, ''पाजी(सचिन) के पूरी दुनिया में बहुत सारे फैंस हैं, इसलिए मैं पाजी को पिक करूंगा.''Shami Rohit5. मोहम्मद शमी या अक्षर पटेल?युवराज ने पूछा कि इन दोनों में बेहतर अंग्रेजी किसकी है. तो बुमराह ने कहा, ''येबहुत ही कड़ा मुकाबला है. लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि अक्षर थोड़ा सा बेहतर है.'' 6.अश्विन या हरभजन?बेहतर ऑफ स्पिनर को लेकर पूछे गए इस सवाल के जवाब में बुमराह ने कहा, ''मेरे लिएइतने सारे विवादास्पद सवाल क्यों हैं? मैं ऐश के साथ खेला हूं. लेकिन मैं हरभजनसिंह को देखकर बड़ा हुआ हूं. इसलिए मेरे हिसाब से भज्जू पा बेहतर हैं.'' इस रैपिडफायर राउंड के अलावा भी बुमराह ने युवी से बातचीत की. उन्होंने खास तौर पर इस बातपर ज़ोर दिया कि टीम में उनकी एंट्री सिर्फ आईपीएल प्रदर्शन की वजह से नहीं हुई है.बुमराह ने युवी से कहा, ''लोगों को लगता है कि मैं इंडियन टीम में आईपीएल की वजह सेपहुंचा. लेकिन 2013 में जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलने उतरा. तो 2013,2014 और 2015 में मैं उतना रेगुलर नहीं था. इसके बाद मैंने डॉमेस्टिक क्रिकेट मेविजय हज़ारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. तब जाकर 2016 में मुझे इंडियन टीम मेंजगह मिली.'' जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 में इंडियन टीम के लिए अपना डेब्यू कियाथा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में एंट्री मिली थी. जबकिआईपीएल में बुमराह का डेब्यू साल 2013 में हुआ था. आईपीएल में बुमराह पिछले आठ सालसे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं.--------------------------------------------------------------------------------विराट कोहली की IPL 2008 में किस खिलाड़ी ने नेट्स पर खेलने में मदद की थी?