The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Harshal Patel tried to run out Ravi Bishnoi on non striker end but failed miserably IPL2023 RCBvsLSG

हर्षल ने नॉनस्ट्राइकर एंड पर बिखेरे स्टंप, रवि बिश्वोई क्रीज़ से बाहर होकर भी आउट क्यों नहीं?

बिश्नोई को रनआउट करने से चूक गए हर्षल.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 12:58 AM IST)
Harshal Patel tried to runout Ravi Bishnoi at non striker end
हर्षल पटेल ने रनआउट की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लखनऊ का पारी का 20वां ओवर. जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत. हर्षल पटेल भागते हुए आए. लेकिन उनके गेंद डालने से पहले रवि बिश्नोई ने क्रीज़ छोड़ दी. हर्षल ने उन्हें रनआउट करने का प्रयास किया. असफल रहे.

फॉलोथ्रू में आगे निकल गए. फिर बीच पिच से डायरेक्ट हिट मारी. गेंद जाकर स्टंप से टकराई भी. लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया? लोग चौंक गए कि ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि नॉन-स्ट्राइकर को रनआउट करने के असफल प्रयास के बाद आप थ्रो नहीं कर सकते.

अगर अपने पहले प्रयास में हर्षल गेंद को विकेट से लगा देते, तो रवि बिश्वोई रनआउट हो जाते. मैच सुपर ओवर में चला जाता. लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. उन्हें दोबारा से आकर बीसवें ओवर की आखिरी गेंद फेंकनी पड़ी. ये गेंद उन्होंने बेहतरीन डाली.

# Harshal Patel Runout

आवेश खान इसे छू भी नहीं पाए. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद थी. और जीत के लिए बस एक रन चाहिए था. ऐसे में दोनों बल्लेबाज भाग पड़े. उधर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक इस गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए. फंबल किया. फिर गेंद पकड़ी, थ्रो किया लेकिन तब तक दोनों बल्लेबाज एक रन ले चुके थे.

लखनऊ ने मैच एक रन से जीत लिया. और इसके साथ ही विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल की बेहतरीन बैटिंग किसी काम नहीं आई. और साथ ही बर्बाद हुई मोहम्मद सिराज की बहुत खूबसूरत बोलिंग. मैच की बात करें तो केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था.

बैंगलोर ने बेहतरीन बैटिंग की. 20 ओवर्स में 213 रन बना डाले. टीम के लिए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने फिफ्टी जड़ी. डु प्लेसी और मैक्सवेल बहुत विध्वंसक फॉर्म में थे. दोनों ने लखनऊ के बोलर्स को खूब धुना.

जवाब में लखनऊ ने सिर्फ़ 23 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स बिना खाता खोले आउट हुए. दीपक हूडा ने नौ रन बनाए. जबकि कृणाल पंड्या भी खाता नहीं खोल पाए.

लेकिन पांचवें नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस और छठे नंबर पर उतरे निकलस पूरन ने RCB के बोलर्स को रुला लिया. स्टोइनिस ने सिर्फ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए. जबकि पूरन ने सिर्फ़ 19 गेंदों पर 62 रन बना डाले. आयुष बडोनी ने 24 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. जबकि RCB के बोलर्स ने 16 रन एक्स्ट्रा दिए.

RCB के लिए मोहम्मद सिराज और वेन पर्नेल ने तीन-तीन जबकि हर्षल पटेल ने दो और कर्ण शर्मा ने एक विकेट लिया.

Advertisement

Advertisement

()