9 दिसंबर 2016 को पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी विदेशी T20 फ्रेंचाइज़ लीग में खेला.उस खिलाड़ी ने पहले मैच में ही 28 गेंदों पर नॉट-आउट 47 रन ठोके और ऑस्ट्रेलियाईलिजेंड एडम गिलक्रिस्ट भी उनकी पारी देख दंग रह गए. अब पांच साल बाद उसी खिलाड़ी कोविदेशी T20 लीग में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया है. जो कि पहली बार BBL T20 लीगमें किसी भारतीय को मिला है. उस खिलाड़ी का नाम है हरमनप्रीत कौर. भारतीय महिला T20टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत,ऑस्ट्रेलिया में चल रही विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) की प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट चुनीगई हैं. इस खिताब को जीतने वाली वो केवल तीसरी नॉन-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनी हैं.हरमन को यह खिताब उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मिला है. मेलबर्न रेनेगेड्स की टीमके लिए खेलने वालीं हरमन 2021 के सीज़न में 66.50 की औसत से 399 रन बना चुकी हैं.इसके अलावा उन्होंने 15 विकेट भी चटकाए हैं. रेनेगेड्स की टीम के लिए इस साल ना तोकिसी ने हरमन से ज्यादा रन बनाए हैं और ना ही उनसे ज्यादा विकेट लिए हैं. BCCI सेक्या चाहती हैं हरमन? हरमन का मानना है कि ये 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' का खिताबभारत की बाकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा. साथ ही भारत में महिलाओं के आईपीएल(IPL) को लाने में मदद करेगा. हरमन का कहना है कि वे काफी समय से इसका इंतज़ार कररहीं हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से इसे लेकर गुज़ारिश भी कर रहीं हैं.भारत में जल्द से जल्द विमेंस IPL को शुरू करने पर क्रिकइंफो से बात करते हुए हरमनने कहा, 'मुझे लगता है कि हम काफी समय से इसका इंतज़ार कर रहे हैं और मुझे उम्मीद हैकि बहुत जल्द ये विमेंस IPL भी शुरू होगा. हमे भी विदेशी खिलाड़ियों को हमारे यहांबुलाने का मौका मिलेगा जिससे वे यहां आकर हमारे डोमेस्टिक खिलाड़ियों के साथ अपनाअनुभव साझा कर सकें. ये कुछ ऐसा है जिसका हम काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और मुझेउम्मीद है कि ये जल्द ही होगा.'A Harmonster spotted at the WBBL this year 🔥(via @RenegadesWBBL) pic.twitter.com/ViZ2znPgTi — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo)November 24, 2021 इसके साथ हरमन का यह भी कहना है कि IPL को शुरू करना खिलाड़ियोंके हाथ में नहीं है. खिलाड़ी सिर्फ परफॉर्म करके दे सकते हैं लेकिन जो फैसले लेनेहैं वो अंत में बोर्ड को ही लेने हैं. हरमन ने कहा, 'हमारे हाथ में सिर्फ परफॉर्मकरना है और वो हम कर रहे हैं. बाकी सब कुछ BCCI के हाथ में है. हम इसमें ज्यादा कुछनहीं कर सकते. बस रिक्वेस्ट कर सकते हैं जो कि हम कई साल से कर रहे हैं. बोर्डचीज़ों को हमसे बेहतर जनता है. उन्हें पता है कि इसे कब और कैसे शुरू करना है. औरमुझे पूरी उम्मीद है कि बोर्ड इस बारे में जरूर सोच रहा है और वे जल्द ही महिलाक्रिकेट के लिए कुछ लेकर आएंगे.' हरमनप्रीत की बात करें तो जबसे उन्होंने इंटरनेशनलकरियर की शुरुआत की है. तबसे ही वे बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनीहुई हैं. हरमनप्रीत, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और इंग्लैंड में सुपर लीग खेलनेवाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी थीं. आज आलम ये है कि 2021 WBBL में आठ भारतीयखिलाड़ी भाग ले रहीं हैं. उम्मीद है हरमनप्रीत और भारतीय खिलाड़ियों के ऐसे हीप्रदर्शन के बाद भारत में महिला IPL भी जल्दी ही शुरू होगा.