The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik told us to attack mumbai main bowlers like Piyush Chawla claimed Abhinav Manohar GTvsMI IPL2023

मैच तो हारे, कप्तानी में भी बोल्ड हार्दिक से पिट गए रोहित शर्मा

अभिनव ने खोल दिया हार्दिक का प्लान.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 02:07 AM IST)
Hardik plan well executed by his team
हार्दिक ने कप्तानी में भी रोहित को पछाड़ा
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या. गुजरात टाइटंस के कप्तान. भौकाली कप्तान कहें तो भी ठीक ही रहेगा. अपने ही अंदाज में लगे रहते हैं. मनमौजी और बेफिक़र पंड्या ने अपनी टीम को भी अपने ही जैसा बनाया है. और इस बात की पुष्टि हुई अभिनव मनोहर के बयान से. जो उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराने के बाद दिया.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में अभिनव ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने मुंबई के बोलर्स को खूब धुना. और इस धुनाई के बाद बताया कि उनके कप्तान ने इस मैच से पहले क्या कहा था. और ये बात सुनने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि हार्दिक अपनी टीम से क्या चाहते हैं.

अभिनव 13वें ओवर में बैटिंग के लिए आए और सेट होने में बिल्कुल ही जरा सा वक्त लिया. और फिर काउंटर अटैक करते हुए मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. अपनी पारी के बाद अभिनव ने बताया कि कोच आशीष नेहरा ने स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान क्या कहा था. अभिनव ने कहा,

'मैं कुछ विकेट गिरने के बाद गया, फिर हमने टाइमआउट लिया. आशू पा आए और मुझे बोले कि तीन ओवर्स तक गेम को ले जाओ. और फिर अगर ये तुम्हारे ज़ोन में है, तो कुटाई शुरू कर दो. अगर नहीं, तो सिंगल्स लेते रहो. हम अंत में रन खींच सकते हैं क्योंकि हमारे पास ऐसा करने के लिए फायर पावर है. मैंने और मिलर ने भी यही बात की और यह काम भी आई. बीच के ओवर्स में ज्यादा रन बनाने के लिए हमने सच में कोशिश की थी.'

अभिनव ने ये भी बताया कि कप्तान हार्दिक ने पहले ही साफ कर दिया था कि मुंबई इंडियंस के मुख्य बोलर्स पर अटैक करना है. जिससे प्रेशर उन पर वापस जाए. अभिनव ने कहा,

'हमारी मीटिंग में हार्दिक ने एकदम क्लियर कर दिया था कि अगर हम उनके मुख्य बोलर्स के पीछे गए, जो कि पीयूष चावला हैं, तो हमें ज्यादा रन मिल सकते हैं. और फिर बाक़ी के बोलर्स प्रेशर में होंगे. हमने इसी की कोशिश की और सफल भी रहे.'

इस कमाल की पारी के लिए अभिनव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस अवॉर्ड को लेने के बाद उन्होंने कहा,

'मैं सोचता हूं कि मैं भाग्यशाली हूं कि इस फ्रैंचाइज़ में हूं. नेट सेशंस में हमें पूरी छूट दी जाती है कि हम जितना चाहें उतनी बैटिंग करें. मैं सोचता हूं कि मेरे पास गिफ़्ट है, कि मैं गेंद को अच्छे से टाइम करता हूं और मैं ये काफी कम उम्र से करता आ रहा हूं. और इसे इस लेवल पर करना अच्छी फीलिंग है, यह एक सपने जैसा है. इस गेम के हालात के चलते मैं पहली गेंद से हिट नहीं कर पाया लेकिन बाद में अपना गेम खेलकर अच्छा लगा.'

ब्रीफ़ स्कोर बताएं तो गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 207 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई.

वीडियो: अर्जुन तेंडुलकर ने ऋद्धिमान साहा का विकेट निकालकर कमाल का सेलिब्रेशन किया!

Advertisement

Advertisement

()