The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya will have to clear fitness test before ODI series against Afghanistan rohit sharma team india

हार्दिक को फिटनेस प्रूव करनी होगी, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना तय नहीं

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा.

Advertisement
pic
2 जून 2026 (पब्लिश्ड: 07:26 PM IST)
hardik pandya, hardik pandya fitness, hardik pandya fitness test, hardik pandya coe bengaluru, bcci message hardik pandya rohit sharma, rohit sharma hamstring injury, hardik pandya back injury, Hardik Pandya latest news, Hardik Pandya fitness update, India vs Afghanistan ODI series, Hardik Pandya CoE camp, Afghanistan tour of India 2026, हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया, भारत, अफगानिस्तान, भारत अफगानिस्तन वनडे सीरीज
हार्दिक पंड्या को एक हफ्ते से ज्यादा CoE में बिताना होगा. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर. IPL 2026 हार्दिक के लिए काफी खराब रहा. उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) टेबल पर 9वें नंबर पर रही. फैन्स को उम्मीद थी कि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते दिखेंगे. लेकिन इस बात की अभी कोई श्योरिटी नहीं है. हार्दिक को टीम में ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ वाली कैटेगरी में रखा गया था. उन्हें फिटनेस प्रूव करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) बुलाया गया है.

हार्दिक बैक स्पैज़्म की वजह से IPL 2026 में MI के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. वो पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में खेलने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या 2 जून को BCCI के बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले, वहां पर एक हफ्ते से ज्यादा समय बिताएंगे. इस दौरान पंड्या को फिटनेस ड्रिल, फिटनेस असेसमेंट से गुजरना होगा. हर कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही, उन्हें COE से रिटर्न टू प्ले (RTP) की मंजूरी मिलेगी.

मार्च 2025 से वनडे नहीं खेले हार्दिक

टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मार्च 2025 के बाद से वनडे मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी ODI मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच था. मैच टीम इंडिया ने जीता था.

IPL में इम्पैक्ट नहीं डाल पाए हार्दिक

हार्दिक पंड्या IPL 2026 में भी इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप रहे. इस सीजन उन्होंने 10 इनिंग्स में बैटिंग की, और सिर्फ 206 रन बना पाए. बॉलिंग में भी उनकी हालत खस्ता रही. 9 इनिंग्स में सिर्फ 4 विकेट ही उनके हाथ लगे. खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठी थी. 

IPL 2026 में उनकी फिटनेस भी सवालों के घेरे में रही. पीठ में दिक्कत की वजह से वह 4 मैच नहीं खेल पाए थे.

रोहित पर भी लटकी तलवार

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने को कहा गया है. IPL 2026 में रोहित को भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. चोट की वजह से वह 5 मैच नहीं खेले थे. रोहित भी ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. उनके नाम के आगे भी ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ का डिसक्लेमर लगा है.

करीब एक सप्ताह पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने दावा किया था कि रोहित पूरी तरह फिट हैं. उन्होंने कहा था,

रोहित को हैमस्ट्रिंग इंजरी थी. हमने उन्हें फिट होने के लिए जरूरी टाइम दिया. वह फिट होकर वापस आ गए हैं.

लेकिन, अब रोहित को CoE में रिपोर्ट करने को कहा गया है. इससे पता चलता है कि हिटमैन पूरी तरह फिट नहीं हैं. रोहित को भी CoE से क्लियरेंस मिलने के बाद, वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा.

13 जून से ODI सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा. 20 जून को तीसरा वनडे चेन्नई में खेला जाएगा.

वीडियो: हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी, टी20 विश्वकप के लिए अच्छा संकेत है

Advertisement

Advertisement

()