The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya will captain in ODI as well, BCCI thinking past Rohit Sharma

रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान?

रोहित का वक्त खत्म हुआ?

Advertisement
pic
20 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2023, 03:31 PM IST)
Hardik Pandya will become ODI captain replacing Rohit Sharma
हार्दिक पंड्या (फोटो - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या. IPL 2022 से ही कमाल की टच में है. और टीम इंडिया के लिए लगातार परफॉर्म कर रहे है. खुद की परफॉर्मेंस के साथ हार्दिक ने टीम इंडिया की कप्तानी भी बखूबी संभाली है. अपनी कप्तानी में टीम को कई सीरीज़ जिताई है. और अब उन्हें इसी का फल मिलने वाला है. सूत्रों की मानें तो हार्दिक को वनडे टीम की कप्तानी भी मिल सकती है.

जी हां, T20I के साथ हार्दिक वनडे टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं. और ये बात सीनियर बोर्ड ऑफिशल ने न्यूज़18 क्रिकेटनेक्सट को बताई है. उन्होंने कहा है,

‘अभी, रोहित ही वो आदमी है जो इंडिया को इस वर्ल्ड कप में लीड करेंगे. लेकिन हमें आगे का भी प्लान करना होगा. हम सिर्फ चीज़ों के होने का इंतजार नहीं कर सकते कि तभी रिएक्ट किया जाएगा. क्या पता रोहित वनडे फॉर्मेट छोड़ दें या 2023 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी, हमारे पास एक प्लान होना चाहिए.’

इसके साथ हार्दिक का ज़िक्र करते हुए ऑफिशल ने कहा,

‘हार्दिक एक कप्तान के तौर पर अच्छा कर रहा है. वो अभी युवा हैं और आगे और बेहतर ही होंगे. अभी के लिए, रोहित के बाद उनसे बेहतर कोई ऑप्शन भी नहीं है. उनको बैक करना होगा ताकि टीम इंडिया को लम्बे समय तक उनसे फायदा मिले.’

बताते चलें, हार्दिक पंड्या से ऑफिशली इन मुद्दों पर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है. लेकिन साल 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में वो संभवत टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. और इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं.

# कप्तान के तौर पर हार्दिक?

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाता रहा है. और बीते साल से ही वो ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. साल 2022 में उनको कुछ सीरीज़ में ये करने को मिला था. 50 ओवर वर्ल्ड कप वाले साल में हार्दिक लगातार T20I टीम की अगुवाई कर रहे हैं.

इस साल उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की T20I सीरीज़ जीती. इसके बाद अब हार्दिक न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैच की T20I सीरीज़ में भी टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. इसके साथ हार्दिक वनडे फॉर्मेट में टीम के उप-कप्तान भी हैं.

वीडियो: रोहित शर्मा टीम इंडिया के किस प्लेयर से खूब इम्प्रेस हो गए हैं

Advertisement

Advertisement

()