The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya wanted his team to take new challenge and leave the comfort zone in IPL 2022

गुजरात पर भारी पड़ गया हार्दिक का एडवेंचर!

गुजरात टाइटंस को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स ने उन्हें आठ विकेट से हराया. इस हार के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.

Advertisement
pic
3 मई 2022 (अपडेटेड: 12 मई 2022, 04:30 PM IST)
Hardik Pandya का चैलेंज ही उनकी टीम को हरा गया (स्क्रीनग्रैब)
Hardik Pandya का चैलेंज ही उनकी टीम को हरा गया (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात टाइटंस को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स ने उन्हें आठ विकेट से हराया. इस हार के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हार्दिक ने मैच के बाद कहा,

'जाहिर तौर पर हम बेस्ट के क़रीब भी नहीं थे. 170 रन यहां आइडल स्कोर होता लेकिन हमने लगातार विकेट्स गंवाए और रिदम नहीं हासिल कर सके. मुझे पहले बैटिंग करने के अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है क्योंकि हमें खुद को कठिन हालात में डालना था जहां हम अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आ सकें.

हम चेज करते हुए अच्छा कर रहे हैं लेकिन हम यह पक्का करना चाहते थे कि हम अपने बैटर्स को अंडर प्रेशर डाल सकें जिससे जब वक्त आए और हमें पहले बैटिंग करनी पड़े, तो हमें पता रहे कि हमें क्या करना है. यह एक एक्सरसाइज थी जिसे हम ट्राई करना चाहते थे.'

हार्दिक ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,

'हमें पता था कि नई बॉल शायद कुछ कर सकती है, लेकिन हम लगातार विकेट्स गंवाते रहे. अगर आप विकेट्स गंवाते रहते हैं तो हालात से कोई मतलब नहीं, आपकी बैटिंह हमेशा ही अंडर प्रेशर रहेगी. हमें वो शुरुआत नहीं मिली, जो हम चाहते थे लेकिन मैं इस हार को एक सीख के रूप में लूंगा और जैसा कि मैंने कहा, हमें अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आना होगा, पहले बैटिंग की कोशिश करनी होगी और कुछ टोटल्स भी खड़े करने होंगे.'

हार्दिक ने आगे कहा कि जब उनकी टीम जीत रही थी तब भी वो लोग और बेहतर करने की कोशिश कर रहे थे. हार्दिक ने कहा,

'यहां तक कि जब हम जीत रहे थे, तब भी हम लगातार बेहतर होने की बातें करते थे. हम इस बारे में चर्चा करेंगे कि कहां चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं और अगले गेम के लिए बेहतर होने पर फोकस करेंगे. हमारे पास बहुत वक्त नहीं है. हमें फिर से साथ खड़ा होना होगा. हारना खेल का हिस्सा है.'

मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. लेकिन उनका ये फैसला सही नहीं साबित हुआ. साई सुदर्शन के नॉटआउट 65 रन की मदद से टीम किसी तरह 143 रन तक पहुंच पाई. पंजाब के लिए कगीसो रबाडा ने सबसे ज्यादा चार विकेट निकाले. जवाब में पंजाब ने पूरे चार ओवर बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब के लिए शिखर धवन ने नाबाद 62, भानुका राजपक्षा ने 40 और लिविंगस्टन ने नाबाद 30 रन बनाए. इस जीत के बाद पंजाब की टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर पहुंच गई है.

IPL 2022: धोनी की कप्तानी ने आते ही CSK के हालात बदल दिए

Advertisement

Advertisement

()