The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya trolled during IPL 2024 Jasprit Bumrah revealed Mumbai Indians was by his side

हार्दिक पंड्या की ट्रोलिंग पर मुंबई ने क्या किया, अब बुमराह से सुन लीजिए

IPL 2024 के दौरान हार्दिक पंड्या की खूब ट्रोलिंग हुई थी. उस दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा था. लेकिन ड्रेसिंग रूम में हार्दिक को कैसे सपोर्ट किया जा रहा था, इस बारे में जसप्रीत बुमराह ने बताया है.

Advertisement
Jasprit Bumrah and Hardik Pandya during IPL 2024
हार्दिक पंड्या जसप्रीत बुमराह (फोटो - PTI)
pic
गरिमा भारद्वाज
25 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 02:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हार्दिक पंड्या. टीम इंडिया के ऑल-राउंडर. T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया के लिए अहम रोल अदा करने वाले प्लेयर. इस इवेंट के बाद हार्दिक की खूब तारीफ हुई. लेकिन इससे पहले हाल अलग था. हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया था. हार्दिक ने मुंबई को पांच बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह ली थी.

और इस चीज़ के लिए फ़ैन्स ने उनकी खूब आलोचना की. टॉस के दौरान, बैटिंग-बोलिंग के दौरान, हर जगह और हर तरफ से फ़ैन्स ने हार्दिक को सुनाया था. तो इस दौरान मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम हार्दिक की कैसे मदद कर रहा था, इस पर टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के उनके साथी जसप्रीत बुमराह ने बात की है.

इंडियन एक्सप्रेस अड्डा में बुमराह ने कहा,

Image embed

T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हुई हार्दिक की तारीफ का ज़िक्र करते हुए बुमराह ने कहा,

Image embed

बताते चलेंं, T20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद जब रोहित ने T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया, उस वक्त से हार्दिक को नया कप्तान माना जा रहा था. लेकिन फिटनेस समस्या के चलते उनके हाथों से ये मौका निकल गया. अब सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नए कप्तान हैं. सूर्या की कप्तानी में शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है. यानी कम से कम अभी के लिए हार्दिक भारतीय टीम के लीडरशिप रोल से दूर हैं.

हार्दिक श्रीलंका टूर पर सिर्फ़ T20I मैच खेलेंगे. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस टूर के वनडे मैचेज़ से रेस्ट की मांग की थी. हार्दिक के व्यक्तिगत जीवन में दिक्कतें चल रही हैं. हाल ही में उन्होंने आपसी सहमति से पत्नी नतासा स्टांकोविच से अलग होने का फैसला किया था. नतासा बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक से अलग हो गई हैं.

वीडियो: हार्दिक पंड्या कोच अभिषेक नायर से 'बाउंड्री' को लेकर अड़ गए, जानिए कौन जीता?

Advertisement

Advertisement

()