The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya T Shirt Bumrah T20 World Cup Team India Welcome Ceremony

'हार्दिक पंड्या भारत के थॉर हैं..' टी-शर्ट किसने फेंकी थी? हंसी नहीं रोक पाए बुमराह

Team India Welcome Parade: ऑलराउंडर Hardik Pandya के इस वायरल वीडियो पर लोग उन्हें 'Indian Thor' बता रहे हैं.

Advertisement
pic
5 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2024, 12:32 PM IST)
Pandya is Indian Thor
पांड्या की तुलना 'थॉर' से की जा रही है. (तस्वीर: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया की भारत वापसी हुई. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस जीत का जश्न मनाया गया. माहौल देखने लायक था. क्रिकेट फैंस से भरे स्टेडियम में जोश की कमी नहीं थी. इंडियन क्रिकेटर्स के साथ पूरा स्टेडियम ‘मां तुझे सलाम’ की धुन में रम गया था. तभी किसी फैन ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है. किसी ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya T Shirt) की ओर अपनी टी-शर्ट फेंक दी. निशाना भी ऐसा लगा कि टी-शर्ट सीधे हार्दिक पंड्या के हाथ में चली गई. हालांकि, पंड्या ने जल्दी से उस टी-शर्ट को नीचे छोड़ दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

एक यूजर ने इसे एक दिलचस्प मीम में बदल दिया है. हार्दिक पंड्या वाले वीडियो के ठीक पहले सौरव गांगुली का एक वीडियो लगाया है. इसमें वो अपनी टी-शर्ट को हवा में गोल-गोल घुमा रहे हैं. इससे ऐसा लगता है कि हार्दिक पंड्या के हाथ में उन्हीं की टी-शर्ट थी. गांगुली वाला वीडियो उस वक्त का है जब नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद वो लॉर्ड्स ग्राउंड की बालकनी में जश्न मना रहे थे. कुछ यूजर्स ने इस मजाक को थोड़ी गंभीरता से लिया और कहा कि ऐसा नहीं है.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर का अपॉइंटमेंट छोड़कर T20 वर्ल्ड कप के जश्न पहुंची थीं रोहित शर्मा की मां, काफी इमोशनल कर गईं

अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “गांगुली को क्यों कूटा”.

Ganguly Pandya Meme
मीम गांगुली का जिक्र.

धीरज मेहरा नाम के एक यूजर ने लिखा,

"चूंकि, ये एक बहुत पुरानी टी-शर्ट है. इसे टाइम ट्रैवल करना पड़ा होगा. इसलिए पंड्या तक पहुंचते-पहुंचते इसका रंग नीले से हल्के हरे रंग का हो गया."

Hardik Pandya t shirt meme
 टी-शर्ट पर एक यूजर की प्रतिक्रिया.
Jaspreet Bumrah की हंसी

इस दौरान जसप्रीत बुमराह अपनी हंसी नहीं रोक पाएं. कई यूजर्स ने भी इस ओर ध्यान दिलाया. उनकी हंसी ने हार्दिक पंड्या का भी ध्यान खींचा. आप भी देखिए.

Bumrah Laughing at Pandya T Shirt
बुमराह अपनी हंसी नहीं रोक पाएं.
'Pandya- इंडियन थॉर'

हर्षवर्धन नाम के यूजर ने हार्दिक पंड्या की तुलना ‘थॉर’ से कर दी. क्योंकि टी-शर्ट उनके हाथ में ठीक उसी स्टाइल में आई थी जैसे थॉर के हाथ में उनका हथौड़ा आता है. थॉर मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है. जो मार्बल की फिल्मों के बाद और भी प्रचलित हो गया.

Pandya is Indian thor
जीत का जश्न.

एक यूजर ने इसपर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई. उन्होंने लिखा,

“ये मौका देशभक्ति से भरपूर एक प्रेरणादायक क्षण होना चाहिए था. लेकिन किसी ने पंड्या की ओर वो टी-शर्ट फेंककर इसे बर्बाद कर दिया.”

T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को शानदार जीत मिली है. टीम ने इस सीरीज बिना एक भी मैच हारे जीत की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: धोनी, CSK बैन, IPL में झगड़ा, रोहित, हार्दिक पांड्या पर अंदर की बात रैना बता गए

Advertisement

Advertisement

()