टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बड़ा खुलासा किया है. पंड्या नेबताया कि 2021 T20 विश्वकप में उनका चयन बल्लेबाज के तौर पर हुआ था, न कि ऑलराउंडरके तौर पर. पंड्या के इस बयान का मतलब है कि चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने झूठा बयानदिया था. दरअसल, विश्वकप टीम चुनने के बाद BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहाथा कि पंड्या को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में चुना गया है. पंड्या पूरी तरह फिट हैंऔर वह हर मैच में अपने कोटे के चार ओवर डालेंगे. बैकस्टेज विद बोरिया नाम के एकयूट्यूब शो में पंड्या ने कहा, 'विश्वकप में हम जिस स्थिति में थे. मुझे लगा किसारा दोष मुझ पर ही डाल दिया गया है. स्क्वॉड में मेरा चयन बल्लेबाज के तौर पर हुआथा. मैंने पहले मैच में गेंदबाजी करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कर नहीं सका.दूसरे मैच में मैंने उस वक्त गेंदबाजी की, जब नहीं करनी चाहिए थी. मैं ऑलराउंडर केतौर पर खेलना चाहता हूं. अगर कुछ गलत होता है तो नहीं जानता. लेकिन मेरी तैयारीऑलराउंडर की है. मैं अच्छा और मजबूत महसूस कर रहा हूं. समय बताएगा कि आगे क्या होताहै.' बता दें कि T20I विश्वकप में टीम इंडिया पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी.न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया की उम्मीदें लगभग खत्म हो गयीथी. हार्दिक ने पूरे विश्वकप में सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी की थी. दो ओवरन्यूज़ीलैंड के खिलाफ और दो अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ.Here is what @hardikpandya7 said about the World T20 this year.https://t.co/f2Be8qXuKa— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) January 31, 2022 गौर हो कि T20I विश्वकप के बादसे हार्दिक लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिएटीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. लेकिन अब हार्दिक वापसी के लिए तैयार हैं. हाल हीमें इकॉनमिक टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा, 'मेरा लक्ष्य विश्वकपतक फॉर्म हासिल करने का है. मैं पूरी ट्रेनिंग, प्लानिंग, तैयारी वर्ल्ड कप कोध्यान में रखकर कर रहा हूं. मैं देश के लिए विश्वकप जीतना चाहता हूं. यह मुझेवास्तव में खुश और गौरवान्वित करेगा. ये मेरे लिए एक जुनून की तरह है.' बताते चलेंकि हार्दिक लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्हें 6 फरवरी से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में भी जगह नहीं मिली है. IPL 2022 केलिए हार्दिक को अहमदाबाद फ्रैंचाइज ने अपना कप्तान बनाया है. कयास लगाए जा रहे हैंकि हार्दिक अब IPL में ही वापसी करेंगे.