IPL की अहमदाबाद फ्रैंचाइज ने अपने पहले तीन प्लेयर्स की लिस्ट में एक बड़ा बदलावकिया है. क्रिकइंफो के मुताबिक अब टीम हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल केसाथ जाएगी. बता दें कि कुछ दिन पहले ख़बर थी कि अहमदाबाद के तीसरे प्लेयर विकेटकीपरईशान किशन होंगे. हालांकि अब दावा है कि फ्रैंचाइज ने ईशान की जगह ओपनर शुभमन कोचुना है. टीम के कोचिंग स्टाफ का नाम भी सामने आ गया है. दावा है कि इस टीम केकोचिंग स्टाफ में आशीष नेहरा, गैरी किर्सटन और विक्रम सोलंकी होंगे. बता दें कि यहतीनों इससे पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले इन्होंने रॉयल चैलेंजर्सबैंगलोर के कोचिंग स्टाफ में काम किया था. # Hardik-Rashid-Shubman बता दें कि इसीसीजन से लीग में जुड़ रही अहमदाबाद और लखनऊ की फ्रैंचाइज को 22 जनवरी तक अपने तीनप्लेयर्स के नाम बताने हैं. और दोनों ही फ्रैंचाइज ने अभी तक ये नाम ऑफिशल नहीं किएहैं. इन दोनों फ्रैंचाइज को 90 करोड़ का पर्स मिला था. बता दें कि IPL ने रीटेनहोने वाले तीन प्लेयर्स के लिए 15, 11 और सात करोड़ की रकम तय की थी. लेकिनअहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद दोनों को 15-15 करोड़ की रकम दी है. जबकि शुभमन गिलको सात करोड़ रुपये मिलेंगे. साथ ही जैसा कि हमने आपको पहले बताया था, हार्दिकपंड्या टीम को लीड करेंगे. यह पहली बार होगा जब यह तीनों प्लेयर एकसाथ खेलेंगे.इससे पहले हार्दिक मुंबई, राशिद हैदराबाद और शुभमन कोलकाता के लिए खेलते थे. बतादें कि पिछले दो IPL में हार्दिक की फिटनेस बहुत अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने दोनोंही सीजन बोलिंग नहीं की. साथ ही उनकी बैटिंग में भी पहले जैसा जोर नहीं दिखा था. औरइसी के चलते मुंबई ने उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया.Hardik Pandya, Rashid Khan and Shubman Gill are set to be the Ahmedabadfranchise’s picks ahead of the #IPL2022 auction, with Hardik expected to takecharge as captain of the new team pic.twitter.com/2JODvtipNo— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 17, 2022 जबकि हैदराबाद ने राशिद की जगहकेन विलियमसन और अब्दुल समद, उमरान मलिक को रीटेन किया. राशिद साल 2017 से हैदराबादके साथ थे. पहली बार उन्हें चार करोड़ में खरीदा गया जबकि दोबारा हैदराबाद ने राशिदको नौ करोड़ में रीटेन किया था. राशिद डेब्यू के बाद हैदराबाद के लिए 76 मैच खेलेथे. अपने डेब्यू के बाद से एक बार भी टीम से बाहर ना गए राशिद ने टीम के लिए 6.33की इकॉनमी से 93 विकेट निकाले थे. पिछले पांच IPL सीजन में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फजसप्रीत बुमराह के नाम हैं. जबकि गिल के लिए यह दूसरी IPL टीम होगी. उन्हें साल2018 के ऑक्शन में KKR ने 1.8 करोड़ में खरीदा था. इंडिया के लिए 10 टेस्ट और तीनवनडे खेल चुके गिल को भविष्य के सुपरस्टार्स में से एक माना जा रहा है.