The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya post match reactions after India beat New Zealand by 168 runs in 3rd T20I wins series 2-1

IPL 2022 फाइनल की सीख ने टीम इंडिया को ये मैच जिताया!

भारत ने सीरीज़ 2-1 से जीती.

Advertisement
pic
1 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2023, 11:30 PM IST)
Hardik Pandya post match reactions after Ind vs NZ 3rd T20I
हार्दिक पंड्या (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीन मैच की सीरीज़ के आखिरी T20I में 168 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया है. इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेली और कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 16 रन देकर चार विकेट निकाले.

T20I क्रिकेट में टीम इंडिया की ये लगातार 13वीं द्विपक्षीय सीरीज़ जीत है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका और अब न्यूजीलैंड को हरा दिया है. इस जीत के बाद हार्दिक ने बताया कि प्लेयर्स से हटकर और भी लोग हैं, जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं. प्लेयर ऑफ द सीरीज़ जीतने के बाद हार्दिक ने कहा -

'प्लेयर ऑफ द सीरीज़ जीतकर खुश हूं. लेकिन यहां और भी बहुत सारे प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. ये प्लेयर ऑफ द सीरीज़ और सीरीज़ जीत की ट्रॉफी सपोर्ट स्टाफ को जानी चाहिए. मैं उन सबके लिए बहुत खुश हूं.'

इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने कप्तानी पर भी बात की. उन्होंने कहा -

'मैंने हमेशा ऐसे ही क्रिकेट खेला है. मैं ये पढ़ने की कोशिश करता हूं कि क्या करना चाहिए, पहले से सोच कर कुछ नहीं करता. मेरी कप्तानी में मैं खुद पर भरोसा करता हूं और चीज़ें सिम्पल रखने की कोशिश करता हूं. मेरा एक सिम्पल रूल है - अगर मैं हारता भी हूं, तो भी अपनी शर्तों पर हारूंगा. हमने चैलेंज लेने पर बातचीत की है.'

जिस मैदान पर भारत ने किवी टीम को हराया. उस मैदान पर IPL 2022 में हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए टीम को टाइटल जिताया था. IPL फाइनल का ज़िक्र करते हुए हार्दिक ने कहा -

'जब हमने यहां IPL फाइनल खेला था, तब ऐसा लगा था कि दूसरी पारी में चीज़ें ज्यादा दिलचस्प हो गई थी. लेकिन आज (बुधवार) चूंकि ये डिसाइडर मैच था, हम इसे एक आम मैच की तरह खेलना चाहते थे. इसलिए हमने पहले बैटिंग की. उम्मीद करता हूं हम ऐसा प्रदर्शन करते रहेंगे.'

#मैच में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए. तीसरे T20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए. भारत के लिए शुभमन ने 126, राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्या ने 24 और हार्दिक ने 30 रन बनाए.

भारत के इस विशाल स्कोर के जवाब में किवी टीम की हालत शुरुआत से ही खराब हो गई. टीम ने पहले तीन ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद भी लगातार विकेट्स गिरते रहे और मेहमान टीम 12.1 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

भारत के लिए गेंदबाज़ी में कप्तान हार्दिक पंड्या ने चार विकेट लिए. अर्शदीप, उमरान और शिवम मावी ने 2-2 विकेट्स चटकाए. भारत के अगले चैलेंज के रूप में ऑस्ट्रेलिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीम्स आमने-सामने होंगी. चार टेस्ट में पहला टेस्ट नागपुर में 9 फरवरी से शुरू होगा.

वीडियो: वर्ल्ड कप से ठीक पहले ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को दिया बड़ा झटका!

Advertisement

Advertisement

()