अक्टूबर 2019. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की बैक की सर्जरी हुई. और इससर्जरी ने ना सिर्फ पंड्या बल्कि इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स को भी बहुत दर्द दिया. इससर्जरी के बाद से ही दुनिया ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मिस कर रही है. और अबपंड्या ने इस इंतजार में लगी दुनिया को एक बड़ी खुशख़बरी दी है. पंड्या ने साफ करदिया है कि वह ऑलराउंडर के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं. पंड्या ने यूट्यूबरबोरिया के साथ बात करते हुए कहा, 'हां, मेरा यही प्लान है. मैं एक ऑलराउंडर के तौरपर खेलना चाहता हूं. मेरी तैयारी और कड़ी मेहनत एक ऑलराउंडर के रूप में खेलने केलिए ही है. अगर कुछ गलत हो जाए तो नहीं पता. मुझे अच्छा और मजबूत महसूस हो रहा औरअंत में तो वक्त बताएगा ही.' बता दें कि पंड्या लंबे वक्त तक टीम इंडिया मेंस्पेशलिस्ट ऑलराउंडर के तौर पर खेलते थे. वह तीनों फॉर्मेट की टीम इंडिया का अहमहिस्सा थे. लेकिन बोलिंग बंद करने के बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर हो गए. हालांकिउन्होंने इसके बाद पिछले साल हुए T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. यहां वहस्पेशलिस्ट बैटर के रूप में खेले थे. इस टूर्नामेंट के बाद पंड्या ने किसी भी तरहकी क्रिकेट नहीं खेली है.Hardik Pandya is getting back to his full fitness, he has started bowling innets, if he is not making his return in West Indies series then likely to comeback through the Sri Lanka T20 series. (Source - PTI)— Johns. (@CricCrazyJohns) January 25, 2022 वह ना तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर मेंहुई तीन T20I मैच की सीरीज में खेले थे, और ना ही उन्हें इसी महीने साउथ अफ्रीकामें हुई तीन वनडे मैच की टीम में जगह मिली. अब पंड्या IPL में टीम अहमदाबाद कीकप्तानी के लिए तैयार हैं. अपनी कप्तानी फिलॉसफी पर उन्होंने कहा, 'लीडरशिप का मेरातरीका ऐसा है कि मैं उदाहरण बनना चाहता हूं, ऐसा कल्चर और एटिट्यूड बनाना चाहता हूंजिसके साथ टीम खेलना चाहे. मैं मिसाल कायम करना चाहता हूं. मेरी फिलॉसफी बहुत उलझीहुई नहीं है. मैं तय करना चाहता हूं कि सभी लोग सही स्पिरिट में रहें. माहौल सहीरहे, प्लेयर्स को घर जैसा महसूस हो और जब एक बार सब लोग कंफर्टेबल हो जाएंगे तोउन्हें पता चलेगा कि उनका पोटेंशियल क्या है.' इसी सीजन IPL से जुड़ रही टीमअहमदाबाद ने हार्दिक के साथ अफ़ग़ान लेग स्पिनर राशिद खान और इंडियन ओपनर शुभमन गिलको भी अपने साथ जोड़ा है. टीम ने हार्दिक और राशिद को 15-15 जबकि शुभमन को सातकरोड़ रुपये दिए हैं.