The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Harbhajan Singh impressed with Indian Fast Bowlers in IPL 15

जिस गेंदबाज़ का कोई नाम नहीं ले रहा हरभजन की नज़र में उसने किया कमबैक!

हरभजन सिंह भारतीय पेस अटैक से काफी इम्प्रेस हैं. उन्होंने उमेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इस सीज़न पुराने उमेश नज़र आए.

Advertisement
pic
31 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:29 PM IST)
Hardik Pandya. Photo: PTI
हार्दिक पंड्या. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2022 खत्म हो गया है. गुजरात की टीम नई IPL चैम्पियन है. लेकिन इस सीज़न IPL में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों का दबदबा दिखा है. भारतीय फास्ट बोलर्स ने अपनी कमाल की गेंदबाज़ी से सामने वाली टीमों को मुश्किल में डाले रखा. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भी भारतीय पेस अटैक से काफी इम्प्रेस हैं. हरभजन ने खासतौर पर उमेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इस सीज़न पुराने उमेश यादव नज़र आए.

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बात करते हुए कहा,

'उमेश यादव ने इस IPL कमाल की वापसी की है. कुछ खिलाड़ियों के लिए सही टीम में होना काफी फायदा देता है. उमेश के साथ ऐसा ही हुआ. मुझे लगता है कि वो KKR के लिए खेलना पसंद करते हैं. इस टीम ने उन्हें वो कॉन्फिडेंस दिया है. इस सीज़न वो ही उमेश दिखे, जिन्हें हम सब पहचानते हैं. वो अपने पुराने दिनों की तरह 145kph पर गेंद को स्विंग कर रहे थे.'

उमेश यादव IPL 2022 में 16 विकेट्स के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वालों में सबसे किफायती तेज़ गेंदबाज़ रहे. उन्होंने इस सीज़न 12 मुकाबलों में 16 विकेट्स चटकाए. जिसमें उनकी इकॉनोमी 7.06 की रही.  

भज्जी ने उमेश के अलावा भारत के नए तेज़ गेंदबाज़ों की भी तारीफ की. इस सीज़न उमरान मलिक 22 विकेट्स के साथ टॉप-4 गेंदबाज़ों में शामिल हैं. खासतौर पर उमरान की स्पीड ने सभी को प्रभावित. भज्जी ने कहा,

'जिस तरह से भारत से नए उभरते हुए गेंदबाज़ आ रहे हैं. मैं उनसे काफी प्रभावित हूं. उमरान, प्रसिद्ध, मोहसिन जैसे और भी कई. ये सभी कमाल के गेंदबाज़ हैं. पहले ऐसा नहीं था, पहले हमारे पास स्पिनर्स का स्टॉक होता था लेकिन अब हमारे पास तेज़ गेंदबाज़ों की खेप है जो कि बहुत अच्छा है.

ये कुछ नया है जो हमने पहले नहीं देखा. पहले हमने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान तेज़ गेंदबाज़ तैयार करता था लेकिन अब भारत की बारी है.'  

उमरान मलिक, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह उन युवा गेंदबाज़ों में शामिल हैं. जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया है.  

हार्दिक की वापसी की कहानी

Advertisement

Advertisement

()