The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Harbhajan singh Brutal Attack On Team India Management Over Rohit SHARMA virat Kohli Debate

'जिन्होंने खुद कुछ हासिल न किया, वो रोहित-कोहली का भविष्य तय कर रहे', हरभजन ने जमकर सुनाया

रोहित शर्मा 38 साल के हैं और विराट कोहली 37 साल के और यह दोनों अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. वह वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते रहेंगे या नहीं इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इसपर अब हरभजन सिंह बोले हैं.

Advertisement
harbhajan singh, virat kohli, rohit sharma
हरभजन सिंह ने कोहली-विराट के भविष्य पर दिया बयान. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
4 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025, 02:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जब से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है तभी से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सलेक्टर अजीत आगरकर ने इसे लेकर कभी साफ जवाब नहीं दिया कि क्या यह दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए उनके प्लान का हिस्सा हैं या नहीं. रोहित और कोहली पर इसका असर नहीं हुआ है. वह अपने बल्ले से कमाल करते जा रहे हैं. अब इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का बयान आया है. उन्हें यह सब पसंद नहीं आ रहा है. उन्हें लगता है कि विराट और रोहित के साथ जो हो रहा है वह ठीक नहीं है.

हरभजन का बड़ा बयान

हरभजन को लगता है कि रोहित और कोहली दिग्गज खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं. हरभजन ने कहा,

Image embed

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बैक टू बैक दो सेंचुरी लगाईं. यह 11 वां मौका है जब कोहली ने अपने करियर में लगातार दो शतक लगाए हैं. कोहली के प्रदर्शन से हरभजन बहुत खुश हैं. हालांकि हरभजन को निराशा है कि रोहित और कोहली के करियर का फैसला ऐसे लोग कर रहे हैं जिन्होंने खुद कुछ खास हासिल नहीं किया. बिना कोई नाम लिए उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें- 'उन्हें मजबूर न करो', विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर कैफ की सलाह मानेंगे गंभीर? 

आने वाली पीढ़़ी के लिए मिसाल हैं रोहित-कोहली

हरभजन ने कहा कि कोहली और रोहित आने वाली पीढ़ी के लिए सही उदाहरण पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

Image embed

रोहित 38 साल के हैं और विराट कोहली 37 साल के और यह दोनों अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. वह वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते रहेंगे या नहीं इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. वनडे विश्व कप में अभी एक समय साल से भी अधिक समय है. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में घरेलू मैदान पर लगातार दो शतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने पिछली चार पारियों में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है.

वीडियो: वर्ल्ड चैंपियन महिला ब्लाइंड क्रिकेटर्स से बातचीत में पीएम मोदी ने बताया पॉलिटिक्स का ऑलराउंडर कौन है

Advertisement

Advertisement

()