The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • harbhajan singh blames lasith Malinga for giving advice to Bumrah ipl 2025

मुंबई की हार के लिए हरभजन ने कोचिंग स्टाफ को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'बुमराह जैसे बॉलर...'

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी, लेकिन दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को नहीं हरा पाए. इस मैच में डगआउट से लगातार खिलाड़ियों को सलाह दी जा रही थी. जिसपर हरभजन सिंह ने सलाह दी है.

Advertisement
JASPRIT BUMRAH, ipl 2025, mumbai indians
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस ही नहीं दुनिया के टॉप गेंदबाजों में शामिल है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
3 जून 2025 (अपडेटेड: 3 जून 2025, 09:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन के दूसरे फेज में कमबैक तो किया, लेकिन ये कमबैक उन्हें केवल दूसरे क्वालिफायर तक ही पहुंचा पाया. दूसरे क्वालिफायर में उन्हें पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हार मिली. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस हार के बड़ा कारण बताया है. उनके मुताबिक मैदान से ज्यादा डगआउट में बैठे लोग इस हार के लिए जिम्मेदार हैं.

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मैच के बारे में बात की और टीम में शामिल पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी लसित मलिंगा और महेला जयवर्धने को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा,  

Embed

कई ट्रॉफी जीत चुके हैं खिलाड़ी

हरभजन के मुताबिक कोचिंग स्टाफ में शामिल लोग ऐसे खिलाड़ियों को सलाह दे रहे थे, जो कि खुद को कई बार साबित कर चुके हैं और उन्हें हर समय सलाह की जरूरत है. पूर्व स्पिनर ने कहा,

Embed

यह भी पढ़ें - IPL Final 2025:  RCB  फैन्स के लिए खबर अच्छी नहीं है! बेंगलुरु की टीम को लग सकता है डबल झटका!

जयवर्धने और बुमराह का वीडियो भी हुआ था वायरल

बताते चलें कि एलिमिनेटर मुकाबले में जब मुंबई ने गुजरात टाइटंस का सामना किया, तब भी एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में जयवर्धने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर नाराज होते दिख रहे थे. फैंस ने इस वीडियो के बाद जयवर्धने को ट्रोल किया था.

वीडियो: वढ़ेरा को रिटेन न कर पाना मुंबई को खल गया, हाथ से खींच ली जीत

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()