महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni). टीम इंडिया को दो बार विश्व विजेताबनाने वाले कप्तान. फ़ैन्स के दिलों पर राज करने वाले धोनी गुरुवार, 7 जुलाई को 41साल के हो गए. धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकेलिए लोगों के प्यार में जरा भी कमी नहीं आई है. धोनी इस बार अपने बर्थडे पर फैमिलीके साथ लंदन में हैं. जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने बर्थडे का जश्न मनाया. धोनी के बर्थडे पर पूरी दुनिया से फ़ैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.साथ ही कई दिग्गज क्रिकेटर्स समेत BCCI ने भी 'कैप्टन कूल' को बर्थडे विश किया है.BCCI ने अपने ट्वीट में धोनी को महानतम खिलाड़ियों में से एक कहा है. वहीं उनकेसाथी रहे विरेंदर सहवाग ने कहा कि हर टीम की किस्मत में धोनी जैसा खिलाड़ी नहींहोता है.रैना और सहवाग ने दी बधाईमाही के बर्थडे के अवसर पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गयाहै. साथी खिलाड़ियों के अलावा उनकी टीम्स ने भी उन्हें बधाई दी है. BCCI ने अपनेऑफिशल ट्विटर हैंडल से धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा,‘एक आइडल और प्रेरणा स्त्रोत. भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीनखिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’An idol & an inspiration 👏 👏Here's wishing @msdhoni - former #TeamIndia Captain & one of the finest to haveever graced the game - a very happy birthday. 🎂 👍 pic.twitter.com/uxfEoPU4P9— BCCI (@BCCI) July 7, 2022वहीं IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा,‘घड़ी में 12 बजने के साथ ही चेन्नई के खेमे में पार्टी शुरू हो चुकी है. हैप्पीबर्थडे थाला!’And the clock strikes 12! The party begins at Anbuden! 🦁🥳Super Birthday to you, Thala 💛#HBDThalaDhoni #Yellove #WhistlePodu 🦁💛pic.twitter.com/Okb9E6a0mp— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2022धोनी के साथी खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर माही कोबर्थडे विश किया है. रैना ने लिखा,‘मेरे बड़े भाई आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं. हर मौकों पर मेरे सबसे बड़ेसमर्थक और मेंटर होने के लिए धन्यवाद. भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थरखे. माही भाई आपको ढेर सारा प्यार. आगे आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं.’Happy Birthday to my big brother. Thank you for being my biggest supporter andmentor in every phase of life, may god bless you and your family with goodhealth always. Much love to you mahi bhai. Wishing you a great year ahead!@msdhoni #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/3uABWFIlnO— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2022वहीं पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया,'जब तक पूर्ण विराम नहीं आता, तब तक कोई वाक्य पूरा नहीं होता. ऐसे ही जब तक धोनीक्रीज पर रहते हैं, तब तक मैच खत्म नहीं होता है. सभी टीम्स के पास धोनी जैसाखिलाड़ी होने का सौभाग्य नहीं है. एक बेहतरीन इंसान और शानदार खिलाड़ी महेंद्र सिंहधोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ओम हेलीकॉप्टराय नमः'Till the time full stop doesn't come,a sentence isn't completed. Till the timeDhoni is at the crease,match isn't completed.Not all teams have the fortune to have a person like Dhoni, Happy B'day to a gemof a person & player,MS Dhoni. Om Helicopteraya Namaha #HappyBirthdayDhonipic.twitter.com/qGFhpcP5so— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2022वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने धोनी के साथ-साथ सौरव गांगुली को भीजन्मदिन की बधाई दी है. गांगुली का बर्थडे 8 जुलाई को आता है. कैफ ने ट्वीट किया,‘दादा ने हम युवाओं जीतना सिखाया और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली. अलग-अलग युगों केदो महान लीडर्स का जन्म बस एक दिन के अंतराल पर हुआ. भारतीय क्रिकेट को नए आयाम तकपहुंचाने वाले दिग्गजों को जन्मदिन की बधाई.’Dada taught us youngsters how to win and Dhoni made it into a habit. Two greatleaders from different eras born just a day apart. Happy birthday to the men whoshaped Indian cricket.@msdhoni @SGanguly99 pic.twitter.com/oD7o5VnJVK— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 6, 2022वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. रहाणे ने ट्वीट किया,‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, माही भाई! आपके नेतृत्व में खेलना एक शानदारअनुभव था. आपको आगे आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं.’Many many happy returns of the day, Mahi Bhai! It was an enriching experience tohave played under your leadership and I wish you nothing but the best for theyear ahead! pic.twitter.com/8jcXP5RhO0— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) July 7, 2022शानदार रहा करियर7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 538मुकाबले खेले. इसमें उन्होंने कुल 17566 रन बनाए. इसके साथ ही उनकी कप्तानी मेंभारतीय टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की तीनों ICC ट्रॉफ़ीज भी अपने नाम की. जिसमेंसाल 2011 का 50 ओवर वर्ल्ड कप भी शामिल है. 'The Lallantop' परिवार के तरफ से भीमहेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.