झारखंड, यूपी, गुजरात और तेलंगाना में भी चुनाव हुए हैं, आपको पता है?
उपचुनावों के नतीजे भी आ रहे हैं. कई नेताओं के मरने से खाली हुई थीं सीटें.
Advertisement

Source - Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु बहुत हुआ. उत्तरप्रदेश के गाजीपुर और मुरादाबाद से भी विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ रहे हैं. गाजीपुर में जंगीपुर विधानसभा और मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट के रिजल्ट आए हैं, दोनों जगहों पर समाजवादी पार्टी जीती है.
16 मई को यहां वोटिंग हुई थी. ये सीट सपा के विधायक कैलाश यादव की ब्रेन हैमरेज से मौत हो जाने के बाद खाली हुई थी. सपा ने यहां से उन्हीं की पत्नी किस्मती देवी को उम्मीदवार बनाया था. किस्मती देवी को 82,316 वोट मिले. उनके बाद बीजेपी के रमेश सिंह रहे, उन्हें 60,224 वोट मिले.
बिलारी सीट खाली हुई थी क्योंकि सपा के विधायक इरफान खां की 10 मार्च को रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. मौत के वक़्त वो अपनी फॉर्च्यूनर से कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के सैफई जा रहे थे. यहां से सपा के कैंडिडेट मोहम्मद फ़ईम चुनाव जीते हैं. उन्हें 90,464 वोट मिले है. उनसे पीछे बीजेपी के सुरेश सैनी रहे, जिन्हें 83,371 वोट मिले.
गुजरात के तलाला में भी मतगणना हो रही थी. वहां से बीजेपी के गोविंदभाई परमार जीते हैं. उनने कांग्रेस के भगवानभाई धनाभाई बरद को हराया है. परमार को 63, 896 वोट मिले. ये सीट पहले कांग्रेस के पास थी लेकिन जनवरी में कांग्रेस जसू बरद की मौत के बाद वो खाली हो गई थी.
झारखंड के गोड्डा में बीजेपी के अमित कुमार मंडल 83,987 वोट पाकर जीत चुके हैं. आरजेडी के संजय प्रसाद यादव दूसरे स्थान पर रहे. संजय को 49436 वोट मिले. झारखंड में दूसरी जगह जहां उपचुनाव की वोट काउंटिंग हुई वो जगह है पांकी. पांकी में कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह जीते हैं. यकीन मानिए मुझे कितना नया सा महसूस हो रहा है ये लिखते हुए. लग रहा है सालों बाद लिख रहा हूं. उनको 56,343 वोट मिले. उनसे पीछे झामुमो के शशि भूषण रहे. पांकी सीट विधायक विदेश सिंह के निधन के बाद खाली हो गई थी. कांग्रेस ने उनके बेटे को प्रत्याशी बनाया गया था, जबकि गोड्डा सीट भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल के निधन के बाद खाली हुई थी. यहां भाजपा ने उनके बेटे अमित मंडल को प्रत्याशी बनाया गया था. उम्मीद भी यही थी कि दोनों अपनी सीटें जीत जाएंगे और नतीजा वही रहेगा जो पहले था.
तेलंगाना के पालेयर में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के तुम्माला नागेश्वर राव ने 94,940 वोट पाकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुचरिता रामारेड्डी के ऊपर जीत दर्ज की.