The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gujarat titans hectic travel Sunil Gavaskar blaims BCCI Postponed IPL

गुजरात टाइटंस के साथ नाइंसाफी? BCCI ने ये सही नहीं किया!

RCB ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर जीता था. यह मैच मंगलवार 26 मई को धर्मशाला में खेला गया था. आरसीबी को इसके बाद फाइनल तक चार दिन मिले. लेकिन गुजरात का हाल एकदम अलग था.

Advertisement
pic
31 मई 2026 (अपडेटेड: 31 मई 2026, 09:55 PM IST)
gujarat titans, ipl 2026, rcb vs gt
गुजरात टाइटंस पॉइटंस टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 के फाइनल में RCB और GT आमने-सामने थी. मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि मुकाबला रोमांचक होगा. दोनों ही टीमें दावेदार हैं. पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें. लेकिन क्या वाकई दोनों टीमें बराबरी पर थीं? यह सवाल इसलिए कि मैच के दौरान RCB के खिलाड़ी जितने 'फ्रेश' दिख रहे थे, गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों पर थकान उतनी ही साफ दिख रही थी. दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी इसके लिए BCCI को ही जिम्मेदार बताया.

RCB के पास था काफी समय

RCB ने पहला क्वालिफायर जीता था. यह मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला गया था. आरसीबी को इसके बाद फाइनल तक चार दिन मिले. टीम फाइनल से तीन दिन पहले अहमदाबाद पहुंच गई और यहां ट्रेनिंग की. अब बात करते हैं गुजरात टाइटंस की, जिसका शेड्यूल काफी हेक्टिक रहा. धर्मशाला में मिली हार के बाद टीम एलिमिनेटर मैच खेलने टीम चंडीगढ़ पहुंची. 29 मई को टीम ने राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मैच में हराया.

GT की हालत हुई खराब

यहां से शुरू हुआ असली मसला. रात 12 बजे तक टीम मैदान पर ही थी. 30 तारीख को उन्हें अहमदाबाद ट्रैवल करना था. मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट भी लेट हो गई. गुजरात टाइटंस 30 मई को रात 10 बजे अहमदाबाद पहुंची. फाइनल मैच से महज 17 घंटे पहले. एक हाई इंटेनसिटी मैच और ट्रैवल का असर जीटी के खिलाड़ियों पर साफ नजर आया. उनके लिए इकलौती अच्छी बात यह रही कि टीम को पहले फील्डिंग करने को नहीं मिली. हालांकि, बल्लेबाजों पर थकान का असर नजर आया.

यह भी पढ़ें- सबसे कम उम्र में ऑरेन्ज कैप जीत गए वैभव, गिल-सुदर्शन के आउट होते ही फैसला हो गया 

सुनील गावस्कर ने BCCI पर लगाया इल्जाम

BCCI ने पहली बार ऐसा शेड्यूल तय किया, जहां प्लेऑफ के चार मैच तीन अलग-अलग वेन्यू पर रखे गए. गावस्कर के मुताबिक, एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को फाइनल के लिए एक और दिन मिलना चाहिए था. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा,

इसमें कोई शक नहीं कि खिलाड़ियों को आराम की ज़रूरत होती है. खिलाड़ियों को पता नहीं था कि फ़्लाइट कब उड़ान भरेगी.  इसका मतलब है कि शारीरिक थकान के अलावा आप मानसिक रूप से भी थके हुए थे. इसलिए, मैंने सोचा कि जब एक 'रिज़र्व डे' (अतिरिक्त दिन) पहले से तय था, तो हालात देखते हुए वह लोग फ़ाइनल मैच को 1 जून  के लिए टाल सकते थे. कम से कम गुजरात टाइटन्स की टीम के साथ थोड़ा-बहुत तो न्याय हो पाता.

गुजरात टाइटंस की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब टारगेट कर रही है. वहीं, आरसीबी की टीम भी दूसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी. उन्होंने 18 साल के इंतजार के बाद पिछले साल जाकर यह खिताब जीता था. 

वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()