'सब कुछ पब्लिक को...' विराट से रिश्ते को लेकर गंभीर की ये बात हेटर्स बिल्कुल नहीं सुनना चाहेंगे!
Virat Kohli और Gautam Gambhir के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. अब दोनों के रिश्तों को लेकर गंभीर ने बड़ा बयान दिया है.

विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्तों (Virat Kohli-Gautam Gambhir relation) को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है. गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, ऐसे में इसको लेकर काफी चर्चा होने लगी कि वो विराट के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं. मैदान पर दोनों के बीच हुए बहस को लेकर ये भी कयास लगने लगे कि शायद गंभीर-कोहली के बीच सही तालमेल भी ना बैठे. इसको लेकर अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir on Virat Kohli) की फिर से प्रतिक्रिया सामने आई.
दरअसल, IPL 2023 के दौरान गंभीर और कोहली की मैदान पर बहस हुई थी. इसके बाद से लगातार दोनों के रिश्तों पर चर्चा होने लगी. टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गंभीर जब 22 जुलाई को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए तो उनसे रिश्तों को लेकर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में गंभीर ने कहा,
ये भी पढ़ें: कोहली के साथ रिश्तों पर गंभीर ने अब जो बात कही, ट्रोल करने वालों को पचेगी नहीं, जल-भुन जाएंगे
गंभीर ने आगे कहा,
कोहली से गले मिले थे गंभीरबताते चलें कि IPL 2023 में हुई बहस के बाद IPL 2024 के दौरान गंभीर-कोहली की मुलाकात हुई थी. 29 मार्च को IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच था.स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान KKR के मेंटॉर गंभीर मैदान पर आए थे. तब विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे. इसी बीच कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के गले लगे और दोनों के बीच कुछ देर तक बात भी हुई. इस दौरान दोनों हंसते हुए भी नजर आए थे. दरअसल गंभीर इससे पहले भी कई मौकों पर विराट को लेकर बात कर चुके हैं और वो अपने रिश्तों को अच्छा बताते रहे हैं.
वीडियो: इंडिया के T20 कैप्टन की रेस में कैसे पिछड़ गए हार्दिक पंड्या?

.webp?width=60)

