शहर का किनारा. उसे छोड़ते ही भारतीय देहात का महासागर शुरू हो जाता था. वहीं एकट्रक खड़ा था. उसे देखते ही यकीन हो जाता था, इसका जन्म केवल सड़कों के साथबलात्कार करने के लिए हुआ है. जैसे कि सत्य के होते हैं, उस ट्रक के भी कई पहलू थे.पुलिसवाले उसे एक ओर से देखकर कह सकते थे कि वह सड़क के बीच में खड़ा है, दूसरी ओरसे देखकर ड्राइवर कह सकता था कि वह सड़क के किनारे पर है. चालू फैशन के हिसाब सेड्राइवर ने ट्रक का दाहिना दरवाजा खोलकर डैने की तरह फैला दिया था. इससे ट्रक कीखूबसूरती बढ़ गई थी; साथ ही यह खतरा मिट गया था कि उसके वहां होते हुए कोई दूसरीसवारी भी सड़क के ऊपर से निकल सकती है. - श्रीलाल शुक्ल की किताब राग दरबारी कीशुरुआती पंक्तियां--------------------------------------------------------------------------------हम उत्तर प्रदेश के चुनाव का जायजा लेने निकले हैं. हम चार. मैं, रजत, हमारी गाड़ीहीरा और हीरा को हांकने वाले जरनैल. इस हीरा को मोती से मिलना है. बनारस में. वोबनारस, जहां लमही है. प्रेमचंद का गांव. जिनकी कहानी ‘दो बैलों की कथा’ से हमनेहीरा और मोती नाम लिए. दिल्ली से बागपत जाने के लिए उत्तर प्रदेश की जिस पहली सड़कपर हम उतरे, वो पुस्ता रोड है. ये इलाका लोनी, गाजियाबाद का है. उत्तर प्रदेश मेंघुसते ही मुझे राग दरबारी की शुरुआती पंक्तियां याद आईं. हालांकि ये आज लिखी जातीतो शुरुआत कुछ यूं होती - शहर का किनारा, जिसे छोड़ते ही एक और शहर का महासागर शुरूहो जाता है. बहुत पहले इस इलाके में कभी बाढ़ आई होगी, जिससे बचाव के लिए बहुत ऊंचातटबंध बनाया गया. ये सड़क इसी तटबंध पर है. गड्ढो से बनी इस सड़क पर दो गाड़ियांअगल-बगल सही-सलामत गुजर जाएं, तो बड़ी बात है. रोमांच का रोमांच कि गाड़ी नीचे नहींगिरी. सड़क खत्म होते ही सामने एक थाना दिखता है. थाने का नाम है ट्रोनिका सिटी.इसी सड़क के सामने का थाना. न्यूयॉर्क या लॉस एंजेलेस का थाना नहीं. मुझे आगरा-लखनऊएक्सप्रेसवे के फुल पेज चमकदार ऐड याद आते हैं, जिसकी खूब खबरें और विज्ञापन छापेगए और जो अभी तक कायदे से न पूरा बना है, न शुरू हुआ है. सड़क के खत्म होते ही एकओर सड़क के लिए संघर्ष कर रही समिति का बोर्ड दिखा. कई नस्लें सड़क के लिए यूं हीसंघर्ष करके खत्म हो जाएंगी. इस समिति के कर्ता-धर्ता सुरेंद्र विश्वकर्मा मिले.उन्होंने इस सड़क के लिए हस्ताक्षर अभियान से लेकर बसपाई विधायक और भाजपाई सांसद तकको चिट्ठियां लिखने के सारे काम किए हैं. सुरेंद्र खुद भाजपाई हैं. उन्होंने बतायाकि एक बार सांसद वीके सिंह से किसी और काम से मिलने गए. मौका मिलने पर इस सड़क कीबात उठा दी. वीके सिंह ने कहा कि उन्होंने ये ये किया है. इन्होंने कहा कि मैंनेRTI डाली थी, उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि आपने कुछ किया हो. तो वीके सिंह जिला परिषदऔर न जाने क्या-क्या बताने लगे. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की निजी मदद सेकभी-कभार इस पर थोड़ा-बहुत मरम्मत का काम भी कराया गया है. "मैं चाहता हूं कि जिसतरह सरकारें अधबनी सड़कों के फुल पेज ऐड छाप देती हैं, वैसे ही जनता चंदा जमाकरटूटी सड़कों के फुल पेज ऐड छपवा दे." इस एक सड़क पर इतनी बातें क्यों? ये सड़कदिल्ली आने-जाने वाले लोगों से अटी पड़ी रहती है. ऐसी न जाने कितनी सड़के हैं, जिनपर ज्यादातर लोग रोज सुबह-शाम आते-जाते होंगे. क्या इस बात का कहीं कोई लेखा-जोखाहोगा कि जितना समय लोगों ने खराब सड़क की वजह से आने-जाने में ज्यादा लगाया, उतनेमें वो क्या-क्या कर सकते थे? इस कर लेने में एक्स्ट्रा काम से लेकर घर-परिवार औरयार-दोस्तों के साथ सुकून से बैठने तक कुछ भी हो सकता है, बजाय उस सड़क पर झख मारनेके.अद्भुत तकनीक से बनी सड़कउससे अगली सड़क का दृश्य तो अद्भुत समावेशी वाला दिखा. ये स्टेट हाइवे 57 है. सड़कके बीचोबीच खड़ंजा! खड़ंजा माने केवल ईंटें जोड़कर बना दी जाने वाली सड़क. कच्चीसड़क से पक्की सड़क की यात्रा के बीच खड़ंजा एक अहम कड़ी है. भला उसकी कैसे उपेक्षाकी जा सकती है. इसी सड़क पर दो तरह के डिवाइडर की छटा निराली है. एक तो जैसेडिवाइडर सड़क के बीच होते हैं, वैसे ही हैं. बस उनके बीच झाड़-झंखाड़ उगाने के लिएपर्याप्त मेहनत की गई होगी. दूसरी जगह पर डिवाइडर है ही नहीं, बल्कि डिवाइडर वालीजमीन बाकी सड़क से थोड़ा नीचे और न जाने किस विधि से ऊबड़-खाबड़ है. यकीनन ये तकनीकदुनिया में सबसे कम बजट में डिवाइडर बनाने वाली तकनीकों में से एक होगी. बागपत केशहरी (अगर शहरी कहा जा सके तो) इलाके में बात करने पर ज्यादातर लोगों ने बताया किभाजपा उम्मीदवार योगेश धामा (जो कि पहले रालोद में थे) का जोर ज्यादा है, उन्हेंकुछ टक्कर बसपा उम्मीदवार अहमद हमीद देंगे, जिनके पिता नवाब कौकब हमीद पिछली बाररालोद से दूसरे नंबर पर रहे थे और रालोद के खतौली से विधायक और बागपत से उम्मीदवारकरतार सिंह भड़ाना रेस में नहीं हैं. लेकिन जोर लगाने पर वोट काटने का काम कर सकतेहैं. सपा-कांग्रेस के कुलदीप उज्ज्वल का कहीं कोई नाम नहीं आता. एक फेसबुक लाइव कीतैयारी में थे कि बिना नंबर वाली कार से गुजरते हुए एक भाई साहब बोल गए कि योगेशधामा ही जीतेगा.बात गांव की भी गांव के जिन इलाकों में हम गए, वहां अगर पहले नंबर पर योगेश धामा को नहीं बतायाजाता, तो दूसरे पर जरूर बताया जाता. चुनाव को लेकर एक बहुत सामान्य नियम काम करताहै. मान लीजिए कि क, ख, ग और घ चुनाव लड़ रहे हैं. अलग-अलग जगहों पर चारों कोजोरदार बताया जाता है, लेकिन दूसरे नंबर पर हर जगह घ को बताया जाता है, तो घ केजीतने की संभावना ज्यादा होती है. इस लिहाज से यहां योगेश धामा की संभावना ज्यादाहै. हालांकि हर कोई मानता है कि करतार सिंह भड़ाना के पास पैसे की ताकत ज्यादा है,इसमें भी उनके समर्थकों का मानना है कि भड़ाना को पैसों का लालच नहीं, राजनीति मेंउन्हें संतोष मिलता है! नवाब कौकब हमीद पांच बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन अब उनकीउम्र हो चली है और उनके बेटे मैदान है. नवाब की इमेज अच्छी थी, लेकिन वो रालोद सेथे और उनके बेटे बसपा से आए हैं. बसपा ने यहां पिछला चुनाव जीता था, इसलिए बहुत कुछनहीं कहा जा सकता. इस इलाके में बसपा की विधायक हेमलता चौधरी का एकमात्र जो कामदिखा (हो सकता है कि उन्होंने और काम कराया हो) वो एक निहायत ही टूटी-फूटी सड़क केकिनारे पटेल स्मृति द्वार है, जिसकी तस्वीर न लेने का मुझे अफसोस है. स्मृति बहुतजरूरी है और द्वार भी. ऐसा द्वार कितना मनमोहक है, जिसमें न तो कोई दरवाजा लगा होऔर न ही चारों तरफ कोई दीवार हो. एक कोल्हू पर काम करने वाली कुछ लड़कियां-औरतेंमिलीं. बारिश की वजह से कोल्हू बंद था. उन्हें ये नहीं पता था कि वहां से कौन-कौनखड़ा है. उनका ये जानना भी इस लोकतंत्र की मजबूती बढ़ाएगा. उन्होंने बातें की,लेकिन कैमरे पर कुछ बोलने के लिए उन्हें किन्हीं पुरुषों की इजाजत लेनी थी, जो उसवक्त वहां नहीं थे. ढिकौली यहां रालोद का गढ़ है. बागपत से पिता-पुत्र (चरणसिंह-अजित सिंह) के 9 बार सांसद रहने के बावजूद मैंने अब तक की यात्रा में केवलयहीं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का आदमकद पोस्टर लहराते देखा. यहां लोगकाफी मुखर थे, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में. एक-आध दबीजुबान में कहते हैं कि अपने कैंडीडेट को कोई हारता हुआ नहीं कहता, लेकिन योगेश धामामें कुछ जोर है, गया तो वो रालोद से ही है न.लोग नोटबंदी की आलोचना करते हैं. ये पूछने पर कि नोटबंदी न होती, तो क्या बीजेपी कोवोट देते, वो इनकार करते हैं. इस गांव में कोई फैक्टर या किसी उम्मीदवार का जोरनहीं है, यहां रालोद का नाम ही काफी है. पता चलता है कि रालोद उम्मीदवार करतार सिंहभड़ाना आने वाले हैं. हम इंतजार करने लगते हैं. हमारी ‘सपेसल खातिरदारी’ में चायबताकर हमें दूध पिला दिया जाता है. https://www.youtube.com/watch?v=jp4jh35HjqIलौटते हुए एक खेत में गए. ठंड में कई जोड़ी नंगे पांव कीचड़ में. मजदूरी करने वालीसभी औरतें. 100 रुपए पर पूरे दिन मजदूरी करने वाली औरतें. मेथी काटती हुई. काटी हुईमेथी में से नीचे का एक हिस्सा अपनी बकरी के लिए रख लेने वाली औरतें. शुरू में कुछकहने से झिझकती हैं. फिर सवाल पर एक दूसरे से ठिठोली करते हुए खुलती हैं और उनकेदुखों की पोटली खुलती है. जो बस कह देने के लिए नहीं था.जान लीजिए कि हम कब आएंगे आपके शहर https://www.youtube.com/watch?v=VWIxUBCT9sogroundreportBaghpat--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :दी लल्लनटॉप की यूपी चुनाव यात्रा हीरा-मोती की जोड़ी के साथ शुरूबुलंदशहर से ग्राउंड रिपोर्ट: 'अखिलेश ने काम तो किया, मगर वोट हाजी को ही जाएगा'