लेजेंड्री कप्तान ने बोल दिया, ऋषभ पंत की कप्तानी कमाल-लाजवाब है!
टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी से इम्प्रेस हैं लिजेंड्री कप्तान.

IPL 2022 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का इंटरनेशनल कैलेंडर शुरू हो गया है. गुरुवार नौ जून को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अपनी अगली सीरीज़ का आगाज़ कर दिया है. साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर है. पांच मैच की T20 सीरीज़ का पहला मुकाबला टीम इंडिया सात विकेट से गंवा चुकी है. जबकि चार मुकाबले अभी बाकी है.
इस सीरीज़ की एक खास बात और है टीम इंडिया की कमान नए कप्तान ऋषभ पंत के हाथों में है. रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को इस सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया था. लेकिन सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले केएल राहुल सीरीज़ से बाहर हो गए. ऐसे में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई.
पंत की कप्तानी में भारतीय टीम की पहली हार के बाद उनकी कप्तानी पर ढेरों सवाल हैं. कई जानकारों का कहना है कि पंत से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना देना चाहिए. किसी का कहना है कि पंत से कप्तानी नहीं हो सकती. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ को ऐसा नहीं लगता. स्मिथ, पंत की कप्तानी से खुश हैं और उन्होंने तो यहां तक भी कहा है कि पहले T20 में पंत ने कप्तानी में सभी फैसले बिल्कुल ठीक लिए.
ग्रेम स्मिथ ने ऋषभ पंत की कप्तानी में लिए फैसलों पर कहा,
'जब भी आप हारते हैं तो कप्तान को ब्लेम करते हैं. कप्तान को बहुत सारी चीज़ों की ज़िम्मेदारी लेनी होती है. लेकिन मुझे लगता है कि उनके आखिरी मैच के बाद जो आईपीएल में दिल्ली के लिए जरूरी था. जहां पर उन्होंने कई मुश्किल और कुछ बुरे डिसीज़न्स भी लिए. मुझे उनकी कप्तानी देखने में काफी दिलचस्पी थी. क्योंकि मुझे लगता है कि वो कमाल के कप्तान हैं.'
स्मिथ ने भारत और साउथ अफ्रीका के पहले T20 की कप्तान पर कहा,
'वो सही खिलाड़ियों के पास सही समय पर गए. वो गेम में हमेशा आगे बने रहने की कोशिश में थे. जब साउथ अफ्रीका दबाव में था तो वो भुवी के पास गए, हर्षल को इस्तेमाल में लाए. उन्होंने फैसले सही लिए लेकिन आपके गेंदबाजों को प्रदर्शन करना होगा. उन्हें प्लान के हिसाब से काम करना होगा.'
उन्होंने आगे कहा,
'मुझे लगता है कि वो जब पीछे मुढ़कर देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने सही समय पर सही फैसले लिए. मैच में उन्होंने सही काम किया. उन्हें इस मुकाबले से बहुत सारा कॉन्फिडेंस मिलेगा.'
ऋषभ पंत की कप्तानी पर ग्रेम स्मिथ का ये बयान बेहद खास है. क्योंकि लगातार ऋषभ पंत की कप्तानी को कुछ आलोचक निशाने पर ले रहे थे. अब देखना होगा कि दूसरे T20 में ऋषभ पंत किस तरह की कप्तानी करते हैं.
ऋषभ पंत की कप्तानी वाला विवाद क्या है?

