The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Got Death threats after denying Sachin Tendulkar his 100th International Century claimed Time Bresnan

सचिन को आउट करने के बाद टिम ब्रेसनन के साथ जो हुआ वो बेहद डरावना था

अंपायर टकर को तो पुलिस प्रोटेक्शन लेनी पड़ी थी.

Advertisement
pic
8 जून 2020 (अपडेटेड: 8 जून 2020, 08:31 AM IST)
Img The Lallantop
Sachin Tendulkar को आउट करने के बाद Tim Bresnan को मिली थी जान से मारने की धमकी (फाइल फोटो, ट्विटर से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत में क्रिकेट की दीवानगी के कई किस्से हैं. इन किस्सों में एक किस्सा यह भी है कि भारत के लोग अपने फेवरेट क्रिकेटर के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. इंग्लिश पेसर टिम ब्रेसनन ने अब इस किस्से को एक बार फिर से जिंदा कर दिया है. ब्रेसनन का दावा है कि 2011 में अपने 100वें शतक के करीब पहुंचे सचिन को आउट करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं. बात साल 2011 के ओवल टेस्ट की है. सचिन अपनी सौवीं सेंचुरी के करीब थे. 91 रन पर बैटिंग कर रहे सचिन को ब्रेसनन की बॉल पर अंपायर रॉड टकर ने आउट दिया था. सचिन के आउट होने से भारतीय फैंस बेहद निराश हुए थे. अब ब्रेसनन ने एक बार फिर से उस घटना को याद किया है. यॉर्कशर क्रिकेट : कवर ऑफ पॉडकास्ट पर बात करते हुए ब्रेसनन ने कहा,
'हम दोनों को जान से मारने की धमकियां मिलीं, मुझे और अंपायर को. हम दोनों को लंबे वक्त तक जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं. मुझे ट्विटर पर धमकियां मिली और टकर को तो लोगों ने घर पर चिट्ठियां लिखकर धमकी दी. लोग लिखते थे- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सचिन को आउट देने की? बॉल लेग स्टंप के बाहर जा रही थी. मैं कुछ महीनों बाद टकर से मिला और उन्होंने कहा- यार, मुझे अपनी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने पड़े थे. ऑस्ट्रेलिया में उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिली थी.'
ब्रेसनन जिस मैच की बात कर रहे हैं, वह मैच सचिन के आखिरी इंग्लैंड टूर का हिस्सा था. सचिन लंबे वक्त से अपनी सौवीं सेंचुरी की कोशिश में थे. 91 रन की यह पारी इस सीरीज में सचिन का हाईएस्ट स्कोर थी. ब्रेसनन ने आगे कहा,
'वह 99 इंटरनेशनल सेंचुरी मार चुके थे और इस सीरीज में DRS भी नहीं था क्योंकि BCCI को यह पसंद नहीं था. यह सीरीज का आखिरी टेस्ट था जो कि ओवल में खेला जा रहा था. यह बॉल शायद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर हिल टकर ने उन्हें आउट दे दिया. वह 80 से ऊपर (91 रन) खेल रहे थे और निश्चित तौर पर अपना सौवां शतक मार देते. लेकिन वह आउट हो गए और सीरीज जीतकर हम वर्ल्ड नंबर वन बन गए.'
आखिरकार सचिन ने साल 2012 में अपना सौवां शतक मार ही दिया. उन्होंने 16 मार्च, 2012 को एशिया कप के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 114 रन की पारी खेली. हालांकि, इस मैच में भारत पांच विकेट से हार गया था.
लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बने विराट कोहली

Advertisement

Advertisement

()