ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इतिहास रच दिया.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बैश लीग के 56वें मुकाबले में ग्लेनमैक्सवेल ने महज 64 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 154 रन ठोक डाले. होबार्ट हरिकेंसके खिलाफ इस मैच में मैक्सवेल ने महज 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपनी इसशतकीय पारी के दौरान मैक्सवेल ने कई बड़े BBL रिकॉर्ड्स भी बनाए. मैक्सवेल के 154 रनकी बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 273 रन बनाए. और होबार्टके सामने 274 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में होबार्ट टीम 167 रन ही बना सकी. औरमेलबर्न स्टार्स ने 106 रन की बड़ी जीत हासिल की. #Glenn Maxwell RECORD अब बात करतेहैं ग्लेन मैक्सवेल की इस रिकॉर्ड पारी की. मैच में होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीतकरपहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेलबर्न के लिए जो क्लार्क और ग्लेन मैक्सवेलओपनिंग करने उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवर्स से ही अटैक करना शुरू करदिया. क्लार्क और मैक्सवेल ने पहले विकेट के लिए सात ओवर में 97 रन जोड़े. जोक्लार्क ने महज 18 गेंदों में 35 रन की पारी खेली. जिसमें तीन चौके और एक छक्काशामिल है. निक लार्किन तीन रन बनाकर सस्ते में निपटे. लेकिन मैक्सवेल ने अटैकिंगखेल जारी रखते हुए बिग बैश लीग इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक ठोक दिया. उन्होंने 41गेंद में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. ये बिग बैश लीग मेंमैक्सवेल का दूसरा शतक भी है.Record-breaking night 💚▪️ Highest ever team @BBL score (273) ▪️ First time a team has scored over 250in the BBL ▪️ Highest ever individual BBL score (154*) ▪️ First 150 in the BBLby an individual ▪️ 2nd fastest ever century (41 balls)#TeamGreenpic.twitter.com/PCY7poo8Qd — Melbourne Stars (@StarsBBL) January 19, 2022 बतादें कि बिग बैश लीग में सबसे तेज़ शतक ठोकने का रिकॉर्ड क्रेग सिमंस के नाम दर्जहै. क्रेग सिमंस ने महज 39 गेंद में शतक लगाया था. निक लार्किन के आउट होने के बादमार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए. और स्टोइनिस ने मैक्सवेल के साथ कदम मिलातेहुए महज 31 गेंद में नाबाद 75 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने चार चौके और छह छक्केलगाए. वहीं मैक्सवेल ने 22 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 154 रन बनाए. ये BBL इतिहास का सबसे बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर है. साथ ही मैक्सवेल BBL की एक पारीमें 150 प्लस रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं. इसके अलावा ये पहला मौकाहै, जब बिग बैश लीग में किसी भी टीम ने 20 ओवर में 250 प्लस स्कोर बनाया है. बतातेचलें कि मेलबर्न स्टार्स का ये BBL 2021-22 में आखिरी मुकाबला था. पॉइंट्स टेबल मेंटीम आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर रही. मैक्सवेल ने इस दौरान 13 मैच में दो शतकोंकी मदद से 468 रन बनाए.