सिर्फ पंत की तारीफ गंभीर को पसंद नहीं आई, पत्रकार से बोले- 'आप बाकी तीन...'
Gautam Gambhir एक बार फिर चर्चा में हैं. लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. जब उनसे ऋषभ पंत के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब फैंस को रास नहीं आया.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बार फिर चर्चा में हैं. लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जब उनसे ऋषभ पंत के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब फैंस को रास नहीं आया.
लीड्स टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद 25 जून को मीडिया से बात करते हुए जब गंभीर से पूछा गया कि इस हार के बावजूद टीम के लिए कोई पॉजिटिव पहलू क्या रहा, तो उन्होंने कहा,
इसके बाद एक पत्रकार ने जब ये सवाल उठाया कि उपकप्तान ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया, क्या ये पॉजिटिव नहीं है? तो गंभीर ने जवाब दिया,
गंभीर ने आगे कहा,
हालांकि पंत को लेकर गंभीर के इस जवाब से सोशल मीडिया पर नाराज़गी देखने को मिली. कई यूज़र्स ने इसे 'अनफेयर' बताया. एक यूज़र ने लिखा,
दूसरे यूज़र ने कहा,
एक और यूज़र ने लिखा,
इसके अलावा, गंभीर ने शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों को समय देना होगा. गंभीर के मुताबिक पहले हमारे पास चार ऐसे पेसर्स थे जिन्हें 40 से ज़्यादा टेस्ट का अनुभव था. अब टीम ट्रांजिशन में है, इसलिए हमें धैर्य रखना होगा.
वीडियो: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार पर क्या बोले गौतम गंभीर?

.webp?width=60)

