The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gautam Gambhir seen smiling in PBKS vs LSG Match twitter reacted hilariously IPL2023

'गंभीर' रहने वाले गौतम ने ऐसा क्या किया, कि ट्विटर बौरा गया!

ट्विटर पर दिखा बहुत रेयर नज़ारा.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023, 06:08 PM IST)
Gautam Gambhir Smiling
गौतम गंभीर हंसे (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गौतम गंभीर. इनका हंसना उल्कापात जैसी घटना है. एटलीस्ट ऐसा सोशल मीडिया पर बैठे लोग मानते हैं. तभी तो गंभीर का हंसना राष्ट्रीय महत्व की घटना हो जाती है. और लोग इस पर चर्चा करने लगे हैं. गंभीर का हंसना एक बार फिर चर्चा में है. और इस बार वो हंसे हैं पंजाब के खिलाफ़ लखनऊ की जीत के दौरान.

शिखर धवन की टीम इस मैच में लखनऊ से 56 रन से हारी. और इस हार के दौरान कैमरे ने एक दफ़ गंभीर को हंसते हुए कैद कर लिया. बस फिर क्या था, लोगों ने तुरंत ट्वीट पर ट्वीट मारने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा,

‘गौतम गंभीर एक खुश इंसान हैं.’

एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा,

‘गौतम गंभीर के सिर्फ दो मूड होते हैं.’

एक और भाईसाब ने लिखा,

‘अभी सबसे खुश इंसान गौतम गंभीर हैं.’

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,

‘एक प्रसन्न गौतम गंभीर.’

एक दूसरे व्यक्ति ने ट्वीट किया,

‘रेयर पिक्चर, गौतम गंभीर आखिरकार मुस्कुराए.’

एक अन्य व्यक्ति ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया. इसने लिखा,

‘दुनिया की सबसे रेयर चीजों में से एक. गौतम गंभीर अब गंभीर नहीं रहे.’

एक व्यक्ति ने तो इसे CSK से जोड़ दिया. इन्होंने लिखा,

‘एम एस धोनी की टीम के खिलाफ़ गौतम गंभीर. और बाकी टीम्स के खिलाफ़ गौतम गंभीर’

बात मैच की करें तो पंजाब ने टॉस जीता. लखनऊ को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. और शायद यहीं पर इनसे गलती हो गई. पंजाब के बोलर्स मोहाली में एकदम रंग में नहीं दिखे. और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बैटर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया.

LSG के लिए काएल मेयर्स, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस और निकलस पूरन ने तूफानी पारियां खेलीं. इनके दम पर टीम ने 20 ओवर्स में 257 रन बना डाले. यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. इससे ज्यादा रन बस RCB ने बनाए थे. वो भी उस मैच में, जिसमें क्रिस गेल ने 175 रन की कभी ना भूलने वाली पारी खेली थी.

जवाब में पंजाब का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया. कप्तान शिखर धवन सिर्फ़ एक रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम ने अच्छा फाइट बैक किया. और 20 ओवर्स में 201 रन बना डाले.  अथर्व ताइडे ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली.

लेकिन इतना करने के बाद भी वो 56 रन से मैच हार गए. यह 200 रन बनाने के बाद किसी भी टीम की सबसे बड़ी हार है.

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()