The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gautam Gambhir says MS Dhoni would have been most exciting cricketer had he batted at No. 3

गंभीर क्यों बोले एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बनते तो अच्छा रहता!

धोनी से गंभीर का 36 का आंकड़ा रहा है.

Advertisement
pic
14 जून 2020 (अपडेटेड: 14 जून 2020, 07:04 AM IST)
Img The Lallantop
गौतम गंभीर और एमएस धोनी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
महेंद्र सिंह धोनी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. वे एक साल से क्रिकेट से दूर हैं. धोनी को लेकर गौतम गंभीर का एक बयान आया है. वैसे तो गंभीर की गिनती धोनी के आलोचकों में की जाती है. लेकिन अब उन्होंने ऐसा बयान दिया है जो समझ नहीं आ रहा कि तारीफ है या फिर सवाल उठाया है.
गंभीर ने कहा कि अगर धोनी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते रहते तो गजब कर देते. लेकिन वे कप्तान बन गए और फिर ऊपर खेले नहीं.  उन्होंने कहा कि धोनी कप्तान बनने के बजाए नंबर तीन पर बैटिंग करते तो काफी सही रहता.
गंभीर ने क्या कहा
गंभीर ने स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में कहा,
शायद दुनिया ने एक चीज मिस कर दी... एमएस धोनी ने भारत की कप्तानी की और नंबर तीन पर बल्लेबाजी नहीं की. अगर एमएस ने नंबर तीन पर बैटिंग की होती तो शायद दुनिया को एक अलग ही खिलाड़ी देखने को मिलता. संभव है कि वह और ज्यादा रन बनाते और कई रिकॉर्ड तोड़ डालते. वैसे रिकॉर्ड की बात छोड़ देते हैं क्योंकि वे तो बनते ही टूटने के लिए है. लेकिन भारत की कप्तानी की बजाए वह नंबर तीन पर खेलते तो दुनिया के सबसे एक्साइटिंग क्रिकेटर होते.
गंभीर ने आगे कहा कि अभी फ्लैट विकेट पर क्रिकेट होती है. गेंदबाजी का स्तर नीचे है. वेस्ट इंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमें जूझ रही हैं. अब ऐसे में धोनी नंबर तीन पर खेलते तो कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डालते.
कैसा है धोनी का नंबर 3 पर हाल
बता दें कि धोनी ने साल 2004 मे डेब्यू किया था. लेकिन नंबर तीन पर बल्लेबाजी से ही वे सुर्खियों में आए थे. पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 और फिर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी खेली थी. इन दोनों पारियों में धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी. इनके बाद टीम में उनका सिक्का चल गया था.
एमएस धोनी ने अपने वनडेे करियर का सबसे बड़ा स्कोर नंबर 3 पर खेलते हुए ही बनाया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाए थे.
एमएस धोनी ने अपने वनडेे करियर का सबसे बड़ा स्कोर नंबर 3 पर खेलते हुए ही बनाया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाए थे.

लेकिन धोनी ज्यादा समय तक नंबर तीन पर नहीं खेले. इस नंबर पर उन्होंने 16 वनडे खेले और 993 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 82 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर है. हालांकि धोनी ज्यादातर नंबर पांच और छह पर ही खेले. और यहां पर भी उनका रिकॉर्ड जबरदस्त है. इन्हीं नंबर पर खेलते हुए वे बेस्ट फिनिशर कहे गए. धोनी ने वनडे करियर में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
एक साल से क्रिकेट से दूर हैं धोनी
अभी धोनी जुलाई 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. आखिरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में ऩ्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट मैदान में दिखे थे. हालांकि उनके आईपीएल 2020 में खेलने की उम्मीद थी. लेकिन कोरोना के चलते आईपीएल टल गया.


Video: धोनी के रिटायर होने की बात करने वालों को साक्षी ने 'अच्छे से' झाड़ दिया

Advertisement

Advertisement

()