रमीज़ राजा बोले- हम विश्वकप खेलने भारत नहीं जाएंगे, गंभीर ने जवाब दिया है!
गौतम गंभीर की बात में दम है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने अगले साल होने वाले विश्वकप 2023 में पाकिस्तान के भारत में खेलने पर एक शर्त लगाई है. रमीज़ ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप 2023 में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा. तो फिर पाकिस्तान भी भारत में 50 ओवर का विश्वकप खेलने नहीं जाएगा. इसके जवाब में गौतम गंभीर ने कहा है कि इस पर किसी एक बोर्ड के कहने या करने से कुछ नहीं होगा. दोनों मुल्कों को इस पर मिलकर फैसला लेना होगा.
गौतम गंभीर ने इस मामले में बहुत कुछ ना बोलते हुए ANI से इतना कहा,
दरअसल पाकिस्तान और भारत के बीच कोई बाइलेट्रल सीरीज़ नहीं खेली जाती. लंबे समय से दोनों मुल्क इसके लिए तैयार नहीं हैं. ऐसे में दोनों टीम्स सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स या फिर ACC टूर्नामेंट में दिखती हैं. लेकिन अगर दोनों के रिश्ते ऐसे ही तनातनी वाले रहे. तो क्रिकेट जगत को इससे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
रमीज़ राजा ने क्या कहा था?रमीज़ राजा ने उर्दू न्यूज़ नाम के चैनल से बात करते हुए कहा था,
रमीज़ ने आगे ये भी कहा कि उनकी टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है. रमीज़ ने कहा,
रमीज़ राजा का ये बयान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के उस बयान के बाद आया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. ऐसे में एशिया कप 2023 किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भी हो सकता है. दरअसल एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान को पहले से होस्ट नियुक्त किया गया है. ऐसे में पाकिस्तान को इस बयान से बौखलाहट होना तय थी.
पाकिस्तान की चिंता 2025 में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी भी है. क्योंकि 2025 के लिए ICC ने पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी का होस्ट बनाया है. ऐसे में अगर भारत, पाकिस्तान में खेलने नहीं जाता है. तो फिर उन्हें बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
पहले वनडे के बाद श्रेयस अय्यर का जवाब सुना!

.webp?width=60)

